Chennai Youth Cricketer Suicide: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एक युवा क्रिकेटर ने सुसाइड कर लिया। 23 साल का क्रिकेटर टीम में चयन न होने के कारण दुखी था। उसने फ्लाईओवर से कूदकर जान दे दी। जान देने वाले क्रिकेटर की पहचान 23 साल के एस सैमुअल राज के तौर पर हुई है। जिसका तमिलनाडु प्रीमियर लीग के लिए चयन नहीं हो सका। सैमुअल दुखी होकर सीधा राजधानी के काठीपारा फ्लाईओवर पर गया और रेलिंग पर चढ़ने के बाद नीचे कूद गया। सैमुअल के दोस्तों ने बताया कि उसने काफी मेहनत की थी। लेकिन इसके बाद भी टीम में चयन नहीं हो पाया। जिसके बाद उसने मौत को गले लगा लिया।
कोई सुसाइड नोट नहीं मिला
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही वह कूदा, लोग उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए। जहां क्रोमपेट अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। गिंडी इलाके में आते इस फ्लाईओवर की ऊंचाई करीब 20 फीट बताई गई है। सैमुअल के दोस्तों ने बताया काफी मेहनत के बाद भी उसका चयन शहर की टीम में नहीं हो पाया था। दोस्तों ने बताया कि सैमुअल आत्महत्या कर लेगा, उनको जरा भी अंदेशा नहीं था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पिता को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार सैमुअल एमबीए कर चुका था। उसने खेल के अभ्यास सत्र के बाद अपना बाइक उठाया और बट रोड की तरफ निकल गया। काठीपारा के फ्लाईओवर के बीच में बाइक रोका, रेलिंग पर चढ़कर एकदम नीचे कूद गया। पुलिस ने उसकी अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज किया है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बता दें कि लोगों को आत्महत्या से बचाने के लिए 104 हेल्पलाइन जारी की गई है। अगर किसी के मन में आत्महत्या संबंधी विचार आए तो आत्महत्या रोकथाम हेल्पलाइन 044-24640050 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
ये भी पढ़ेंः लड्डू खिलाए, पुलिस वैन को घेरा, पूरी फिल्मी थी Gangster Anandpal के फरार होने की कहानी
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
4 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
6 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
7 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
8 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
9 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
9 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
10 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
11 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
12 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines