Chennai Airport: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 अप्रैल को चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नए टर्मिनल बिल्डिंग के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। चेन्नई एयरपोर्ट पर बनाए गया नया इंटीग्रेटेड टर्मिनल बिल्डिंग 2.20 लाख वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में फैला है जो तमिलनाडु में हवाई यात्रियों की बढ़ती संख्या की आकांक्षाओं को पूरा करेगा।
पीएम मोदी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर जानकारी दी गई कि इससे हवाई-संपर्क को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ होगा। बुधवार (5 अप्रैल) को नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा कि 2,20,972 वर्गमीटर के क्षेत्र में फैले चेन्नई हवाई अड्डे पर नया इंटीग्रेटेड टर्मिनल भवन तमिलनाडु में बढ़ते हवाई यातायात को पूरा करने के लिए तैयार है।
और पढ़िए – New Delhi: एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री ने की क्रू मेंबर के साथ मारपीट, दिल्ली वापस लौटा विमान
मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रियों को उच्च-गुणवत्ता वाला बुनियादी ढांचा प्रदान करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का भी प्रतिबिंब है। मंत्रालय ने कहा कि चेन्नई हवाई अड्डे पर नए अत्याधुनिक एकीकृत टर्मिनल भवन के पहले चरण का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा 8 अप्रैल 2023 को किया जाना है। चेन्नई हवाईअड्डे पर आधुनिक सुविधा सभी के लिए हवाई यात्रा के अनुभवों को बेहतर बनाएगी।
चेन्नई हवाई अड्डे पर नई एकीकृत टर्मिनल बिल्डिंग पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय के ट्वीट का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि यह चेन्नई के बुनियादी ढांचे के लिए एक महत्वपूर्ण अतिरिक्त होगा। यह कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ पहुंचाएगा।
बता दें कि हवाईअड्डे की यात्रियों को संभालने की क्षमता बढ़ाने के लिए हवाईअड्डे के नए टर्मिनल का निर्माण पांच साल पहले शुरू हुआ था। अनुमान है कि इस टर्मिनल की क्षमता हर साल 3.5 करोड़ यात्रियों को संभालने की होगी। इसके अलावा, हवाई अड्डा प्रति घंटे 45 विमानों की आवाजाही को संभालने में सक्षम होगा। परियोजना को पूरा करने के लिए सरकार ने 2,500 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
नए टर्मिनल का कुल फ्लोर स्पेस 1.97 लाख वर्ग मीटर है, जो अन्य देशों से आगमन और प्रस्थान को संभालेगा। यहां 108 इमिग्रेशन काउंटर, 80 चेक-इन काउंटर, आठ सेल्फ-चेक-इन स्टेशन और छह सेल्फ-बैगेज ड्रॉप काउंटर होंगे।
नए टर्मिनल को मल्टी-लेवल कार पार्किंग बिल्डिंग के पास भी रखा जाएगा ताकि यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत न हो। बता दें कि नए टर्मिनल संचालित होने के बाद मौजूदा अंतरराष्ट्रीय आगमन पुरानी इमारत का पुनर्निर्माण किया जाएगा और नई संरचना से जोड़ा जाएगा।
और पढ़िए – उपद्रवी यात्रियों से निपटने के लिए DGCA ने जारी की एडवाइजरी, कहा- पायलटों को संवेदनशील बनाएं कंपनियां
चेन्नई में पीएम मोदी का ये है प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा
प्रधानमंत्री मोदी 8 अप्रैल को दोपहर 3 बजे चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां वे न्यू इंटीग्रेटेड टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे एमजीआर चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर चेन्नई-कोयम्बटूर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। फिर पीएम मोदी शाम 4:45 बजे श्री रामकृष्ण मठ की 125वीं वर्षगांठ समारोह में भाग लेंगे। शाम 6:30 बजे वे अलस्ट्रॉम क्रिकेट ग्राउंड चेन्नई में एक सार्वजनिक कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे, जहां वे सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 hr agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 hr agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
2 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
4 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
5 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
7 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
7 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
7 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
8 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines