Chandrayaan-3, नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर से संपर्क स्थापित करने के लिए 14 दिन और इंतजार करेगा। इसरो चंद्रमा पर अगले सूर्यास्त तक चंद्रयान-3 के लैंडर और रोवर को फिर से जाग्रत करने के लिए प्रयास जारी रखेगा, जो 6 अक्टूबर को होने वाला है। हालांकि, अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा है कि वह आगे भी उससे संपर्क स्थापित करने के प्रयास जारी रखेगी। लेकिन अभी तक उनसे कोई संकेत नहीं मिला है।
-
इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा-चंद्रयान-3 के उपकरणों से संपर्क कब स्थापित होगा, अभी निश्चित नहीं
इसरो ने अपडेट साझा करते हुए कहा कि उसने विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के साथ संचार स्थापित करने के प्रयास किए, ताकि उनकी जागने की स्थिति का पता लगाया जा सके। इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि यह निश्चित नहीं है कि चंद्रयान-3 के उपकरणों से संपर्क कब स्थापित होगा।
यह भी पढ़ें: Chandrayaan-3 के जरिए ISRO रचेगा नया इतिहास, जानिए क्यों खास है यह मिशन
रोवर प्रज्ञान ने चंद्रमा की सतह पर तय की 100 मीटर की दूरी
चंद्रयान-3 ने अंतरिक्ष पर 40 दिनों की यात्रा की है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर उतरा, जिससे भारत ऐसा करने वाला पहला देश बन गया। चंद्रमा के सतह पर लैंडर विक्रम के संपर्क के स्थान को शिव शक्ति बिंदु कहा गया। चंद्रमा की सतह पर 100 मीटर से अधिक की दूरी पार करने के बाद रोवर प्रज्ञान को 2 सितंबर को सुरक्षित पार्क करके स्लीप मोड में सेट किया गया है।
यह भी पढ़ें: 15 लाख किलोमीटर दूर जाकर सूर्य के कई रहस्य खोलेगा भारत का आदित्य L-1
पूर्व इसरो वैज्ञानिक ने कहा, प्रज्ञान रोवर को लेकर हैं आशान्वित
इसरो के पूर्व वैज्ञानिक और पद्मश्री पुरस्कार विजेता मयिलसामी अन्नादुराई ने कहा कि प्रज्ञान रोवर के फिर से जाग्रत होने की अच्छी संभावना है। उन्होंने कहा कि मैं प्रज्ञान रोवर को लेकर काफी आशान्वित हूं क्योंकि इसका परीक्षण किया जा चुका है, लेकिन विक्रम लैंडर के संबंध में हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा।
यह भी पढ़ें: रातभर नहीं सो पाईं थीं Aditya L-1 का ‘दिल’ बनाने वाली ये साइंटिस्ट, जानें क्या है वजह
इसरो प्रमुख बोले-लोगों से चंद्रयान 3 महा क्विज में भाग लेने के लिए कहा
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) प्रमुख एस सोमनाथ ने एक विशेष संदेश दिया और लोगों से सरकारी साइट MyGov.in पर चंद्रयान 3 महा क्विज में भाग लेने और ऐतिहासिक चंद्र लैंडिंग का जश्न मनाने का आग्रह किया। एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में एस सोमनाथ का कहना है कि आप सभी जानते हैं कि MyGov एक मंच है, जिसके माध्यम से आप अंतरिक्ष प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में भाग लेने में सक्षम हैं। इसलिए mygov.in को देखना न भूलें। लॉग इन करें और अंतरिक्ष प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम खोजें। इसका हिस्सा बनें। हमारा समर्थन करें, हमें प्रेरित करें, प्रेरित हों।
<
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
5 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
6 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
6 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
7 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
8 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
9 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
9 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
10 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
11 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines