हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

कौन हैं पूर्व IAS चंद्र शेखर राजन, जो लाखों करोड़ की कंपनी Kotak Mahindra Bank को करेंगे लीड?

Who is CS Rajan: आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो IAS रह चुके हैं और अब 3790000 करोड़ की कंपनी को लीड करेंगे।

विज्ञापन
Who is CS Rajan: एक रिटायर आईएएस अब लाखों करोड़ की कंपनी को करेगा लीड

Who is Chandra Shekhar Rajan: देश की सबसे बड़ी परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) आयोजित करती है। उस परीक्षा को पास करने वाले लोग आईएएस और पीसीएस अधिकारी बनते हैं और देश की सेवा करते हैं। इनमें से कुछ अधिकारी ऐसे होते हैं, जो लंबे समय तक सेवा करने के बाद देश की शीर्ष कंपनियों में शामिल हो जाते हैं। कुछ तो बाद में कंपनी के चेयरमैन या प्रबंध निदेशक (MD) बनते हैं। ऐसे ही एक शख्स हैं- चंद्र शेखर राजन।

दो साल का होगा कार्यकाल

सीएस राजन (CS Rajan) 1978 बैच के रिटायर आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें एक जनवरी 2024 से दो साल के लिए कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) का चेयरमैन बनाया गया है। बैंक ने बुधवार को इसकी घोषणा की। बता दें कि कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैप 27 दिसंबर तक 37 लाख 90 हजार करोड़ रुपये है।

विज्ञापन

सीएस राजन कौन हैं?

चंद्र शेखर राजन ने 38 साल तक सिविल सेवक के रूप में काम किया। वे 2016 में राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव के रूप में रिटायर हुए। इसके बाद वे ढाई साल तक मुख्यमंत्री के सलाहकार के रूप में काम किया।

विज्ञापन

अक्टूबर 2018 में IL&FS बोर्ड में बने निदेशक

राजन को भारत सरकार ने अक्टूबर 2018 में IL&FS बोर्ड में निदेशक के रूप में नियुक्त किया। अप्रैल 2019 में वे इसके प्रबंध निदेशक बने। मौजूदा समय में वे कंपनी के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष हैं।

विज्ञापन

प्रकाश आप्टे की जगह लेंगे राजन

कोटक महिंद्रा बैंक में उनकी नियुक्ति प्रकाश आप्टे के रिटायर होने के कारण हुई है। आप्टे का कार्यकाल 31 दिसंबर 2023 को खत्म हो रहा है। राजन अक्टूबर 2022 से बैंक के बोर्ड में एक स्वतंत्र निदेशक हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:

Delhi में कोरोना के JN.1 वैरिएंट की दस्तक, कहीं फीका न पड़ जाए नए साल का जश्न; क्या है केंद्र की एडवाइजरी?

विज्ञापन

कौन हैं राजीव कुमार, जो बने बंगाल के नए पुलिस महानिदेशक, विवादों से इनका पुराना नाता

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola