नई दिल्ली: सीबीआई ने आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन लोन धोखाधड़ी मामले में आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व एमडी और सीईओ चंदा कोचर को पति दीपक कोचर के साथ गिरफ्तार किया है। दंपति पर वीडियोकॉन समूह को दिए गए 3,000 करोड़ रुपये से अधिक के लोन में अनियमितताओं का आरोप है।
बैंक की आचार संहिता और आंतरिक नीतियों का उल्लंघन
चंदा कोचर ने अक्टूबर 2018 में आरोपों के बाद आईसीआईसीआई बैंक के सीईओ और प्रबंध निदेशक के रूप में इस्तीफा दे दिया था। कहा गया कि उन्होंने बैंक की आचार संहिता और आंतरिक नीतियों का उल्लंघन किया। उन पर वीडियोकॉन समूह को 2012 में 3,250 करोड़ रुपये के ऋण में कथित अनियमितताओं के लिए सीबीआई द्वारा आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है।
परिवार के सदस्यों को सौदे से फायदा
एक व्हिसलब्लोअर ने आरोप लगाया कि कोचर के पति दीपक कोचर और उनके परिवार के सदस्यों को इस सौदे से फायदा हुआ। आरोपों के अनुसार, वीडियोकॉन समूह के पूर्व अध्यक्ष वेणुगोपाल धूत ने कथित तौर पर कोचर द्वारा स्थापित एक कंपनी न्यूपॉवर रिन्यूएबल्स में करोड़ों रुपये का निवेश किया था, महीनों बाद वीडियोकॉन समूह को बैंक द्वारा लोन दिया गया था। सीबीआई का आरोप है कि इस लोन को एक समिति द्वारा मंजूरी दी गई थी, जिसमें कोचर मेंबर थीं। एजेंसी का कहना है कि उन्होंने अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग किया। इसके साथ ही वीडियोकॉन को 300 करोड़ रुपये मंजूर करने के लिए धूत से अपने पति के माध्यम से अनुचित लाभ प्राप्त किया।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से मिसिंग वोटर दोबारा जुड़वा सकेंगे नाम, EC ने दी राहत
4 mins agoरील की सनक! 'गेम' के बहाने आंखों पर बांधी पट्टी, फिर पेट्रोल छिड़क लगाई आग
1 hr ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
1 hr ago'दिवाली गिफ्ट्स के लेन-देन से...', बिगड़ते AQI पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
2 hrs agoCJI पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर SC सख्त; केरल कांग्रेस को अवमानना नोटिस जारी
2 hrs agoआनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
4 hrs agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
5 hrs agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
5 hrs agoOBC क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र की याचिका खारिज
5 hrs ago10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट जारी, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines