Jammu Kashmir: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर की ‘अपनी पार्टी’ के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी को ‘जेड प्लस’ सुरक्षा दी है। शीर्ष सरकारी सूत्रों ने कहा कि केंद्र ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के पूर्व नेता और जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के अध्यक्ष सैयद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी को सशस्त्र केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है।
इंटेलिजेंस ब्यूरो के खतरे के विश्लेषण के आधार पर हाल ही में सुरक्षा समीक्षा बैठक के बाद गृह मंत्रालय की ओर से सुरक्षा प्रदान की गई है। सूत्रों ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि कारोबारी से नेता बने और पूर्व मंत्री अल्ताफ बुखारी (65) को जम्मू-कश्मीर में चौबीसों घंटे ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
और पढ़िए – Delhi Liquor Policy Case: मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई आज
PDP और NC के सदस्य रह चुके हैं बुखारी
बुखारी नेशनल कांफ्रेंस (NC) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) जैसे क्षेत्रीय दलों के सदस्य रह चुके हैं। इन दोनों पार्टियों के विकल्प के रूप में बुखारी ने जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी (JKAP) की स्थापना की है।
अपनी पार्टी की स्थापना मार्च 2020 में (अनुच्छेद 370 और 35A के निरस्त होने के आठ महीने बाद) हुई थी। तब से विभिन्न संगठनों के करीब दो दर्जन विधायक इसमें शामिल हो चुके हैं।
और पढ़िए – AAP Vs BJP Poster War: भाजपा का केजरीवाल सरकार पर निशाना, पोस्टर जारी कर लिखा- आप के भ्रष्ट चोर, मचाये शोर
मार्च 2020 में पार्टी के सभी प्रमुख नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जम्मू-कश्मीर के लोगों के भूमि अधिकारों और नौकरियों की रक्षा की मांग की। बुखारी ने तब कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शाह ने पार्टी के प्रयासों की सराहना की है।
पिछले साल श्रीनगर में अपनी पार्टी ने की थी मेगा रैली
अपनी पार्टी विशेष रूप से कश्मीर में मतदाताओं पर प्रभाव पैदा करने के लिए रैलियों की एक श्रृंखला आयोजित कर रही है। इसने पिछले साल श्रीनगर में एक मेगा रैली भी की थी, जिसे 5 अगस्त, 2019 के बाद घाटी में सबसे बड़ी रैली में से एक माना जाता है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
3 mins agoEC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
3 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
3 hrs agoदिल्ली-NCR में रातभर बरसे बादल, ठंडा हुआ मौसम तो घटा AQI
3 hrs agoLIVE: मुंबई के रेस्टोरेंट में लगी आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
4 hrs agoखरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
11 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
11 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
12 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
13 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines