Onion Price Hike: टमाटर के बाद अब प्याज के दाम आसमान छूने लगे हैं। दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर एक किलो प्याज के दाम 40 रुपए तक पहुंच गए हैं। महंगाई से राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने टमाटर के बाद अब प्याज बेचने की जिम्मेदारी ली है। 25 रुपए में एक किलो प्याज बेची जाएगी। केंद्र सरकार ने रविवार को भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ (NCCF) इसकी जिम्मेदारी दी है। सोमवार यानी 21 अगस्त से 25 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर प्याय बेचा जाएगा। केंद्र ने आगे के लिए प्लान बनाया है। प्याज के बफर स्टॉक को 300,000 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 500,000 मीट्रिक टन कर दिया है। इससे अक्टूबर में नई फसल आने तक प्याज की कीमतें नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
मोबाइल वैन आएगी आपके घर के करीब
अधिकारियों का कहना है कि प्याज की बिक्री बफर स्टॉक से की जाएगी। सोमवार से भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ के आउटलेट और मोबाइल वैन के जरिए लोगों को प्याज उपलब्ध कराई जाएगी। आने वाले दिनों में प्याज की बिक्री में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्मों को भी शामिल किया जाएगा।
सरकार ने रविवर को भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ और भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ दोनों को एक लाख टन अतिरिक्त प्याज खरीदने का निर्देश दिया है।
इस तरह बढ़े प्याज के दाम
प्याज की भारतीय रसोई में काफी अहमियत है। हर तरह की सब्जी बनाने में इसका तड़का लगाया जाता है। प्याज के दाम 10 अगस्त से बढ़ना शुरू हुए हैं। उस वक्त इसकी कीमत 25 रुपए प्रति किलो थी। लेकिन इस समय दिल्ली-एनसीआर 30 से 40 रुपए प्रति किलो प्याज बिक रही है। मुंबई में एक किलो प्याज की कीमत 80 रुपए तक पहुंच गई है।
केंद्र ने निर्यात पर लगाया 40 फीसदी शुल्क
बता दें कि केंद्र सरकार ने प्याज की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए शनिवार को इसके निर्यात पर 40 फीसदी शुल्क लगा दिया है। यह नियम 31 दिसंबर तक लागू रहेंगे। हालांकि कई जगहों पर सरकार के इस निर्णय का विरोध भी होने लगा है। व्यापारियों का कहना है कि उनकी लागत नहीं निकल रही है।
यह भी पढ़ें: शराब की एक बूंद बेचे बिना कमाया 2,639 करोड़ रुपए, जानें कैसे बना ये रिकॉर्ड?
संबंधित खबरें
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में भिड़ में घुसी कार, 10 लोग गंभीर घायल
1 hr agoचिनाब पुल, 1200 फीट ऊंचाई, 100KM रफ्तार... दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज पर दौड़ती 'वंदे भारत' का वीडियो आया सामने
2 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
12 hrs agoअचानक बस कंडक्टर की तरह टिकट क्यों काटने लगे सीएम विजय? महिलाओं ने मुख्यमंत्री की उतारी बलाएं
15 hrs agoस्मित मच्छार को देश का बड़ा सम्मान देगा इजरायल, राजदूत ने किया ऐलान; बोले- इस उपकार को कभी नहीं भूलेंगे
15 hrs agoBSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
18 hrs agoपहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
19 hrs agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
20 hrs ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
21 hrs ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines