हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

केंद्र ने इन तीन प्रमुख रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए ₹10,000 करोड़ की योजना को मंजूरी दी

विज्ञापन

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 28 सितंबर को तीन प्रमुख रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए भारतीय रेलवे के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इन स्टेशनों में नई दिल्ली, अहमदाबाद और मुंबई का सीएसएमटी स्टेशन है। इस परियोजना में लगभग ₹10,000 करोड़ का निवेश शामिल है।

राष्ट्रीय राजधानी में प्रेस को संबोधित करते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘कैबिनेट ने ₹10,000 करोड़ के निवेश के तहत तीन प्रमुख रेलवे स्टेशनों – नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, अहमदाबाद रेलवे स्टेशन और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी), मुंबई के पुनर्विकास के भारतीय रेलवे के प्रस्ताव को मंजूरी दी।’

मंत्री ने कहा कि 199 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का काम प्रक्रियाधीन है। पहले चरण में 50 लाख या उससे अधिक लोगों की संख्या वाले स्टेशनों पर विचार किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रगति के साथ दूसरे चरण में 10 लाख और उससे अधिक के स्टेशन के पुनर्विकास का काम शुरू हो जाएगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें