हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

मशहूर एक्ट्रेस के भाई रिटा. मेजर एक साल से UAE की हिरासत में, दिल्ली HC ने केंद्र सरकार से मांगा अपडेट

Celina Jaitly brother detained UAE: मशहूर एक्ट्रेस सेलिना जेटली के भाई रिटायर्ड मेजर विक्रांत कुमार जेटली 2024 से यूएई में हिरासत में हैं. सेलिना जेटली की ओर से दायर याचिका पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने विदेश मंत्रालय को नोटिस जारी किया और उनकी मौजूदा स्थिति की जानकारी मांगी है.

विज्ञापन

Celina Jaitly brother detained UAE: बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने विदेश मंत्रालय को नोटिस जारी किया है. मामला, सेलिना जेटली के के भाई मेजर रिटायर्ड मेजर विक्रांत कुमार जेटली की मौजूदा स्थिति की जानकारी से जुड़ा है जो 2024 से यूएई में हिरासत में हैं. जस्टिस सचिन दत्ता ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर 4 सप्ताह के भीतर स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया. साथ ही, रिटायर्ड मेजर विक्रांत कुमार जेटली की स्थिति जानने के लिए एक नोडल अधिकारी की भर्ती का भी निर्देश दिया है.

सेलिना जेटली ने दायर की थी याचिका

गौरतलब है कि सेलिना जेटली की ओर से दिल्ली हाईकोर्ट में दायर याचिका में भारतीय अधिकारियों को अपने यूएई की हिरासत में कैद अपने भाई को आवश्यक कानूनी और मेडिकल हेल्प देने के लिए निर्देश देने की मांग की. मामले की अगली तारीख 4 दिसंबर तय की गई है. सेलिना जेटली की ओर से अधिवक्ता राघव कक्कड़ और माधव अग्रवाल पेश हुए. दूसरी ओर, केंद्र सरकार के वकील ने दलील दी कि उन्हें कांसुलर एक्सेस प्रदान किया गया है. इस बीच, जेटली ने वकील माधव अग्रवाल के माध्यम से दायर अपील में लिखा कि पिछले साल 6 सितंबर से उनके भाई को यूएई में अवैध तौर पर हिरासत में रखा हुआ है. विक्रांत कुमार जेटली 2016 से यूएई में रह रहे थे और MATITI समूह में कार्यरत थे.

याचिका में सेलिना जेटली ने लगाए ये आरोप

याचिकाकर्ता सेलिना जेटली का कहना है कि एक साल से अधिक समय से अपने भाई के साथ एक भी फोन कॉल नहीं हो पाई है. उनका मानना ​​है कि उनके भाई को पर्याप्त कानूनी सहायता नहीं मिल रही है. उन्होंने अपने भाई की सुरक्षा के लिए विदेश मंत्रालय से सहायता प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयास किया है. उसने मदद पोर्टल पर शिकायत दर्ज की है और भारतीय दूतावास, अबू धाबी, दुबई स्थित वाणिज्य दूतावास और विदेश मंत्री को भी कई बार शिकायत दर्ज कराई है और काफी प्रयास और खर्च के बाद मंत्रालय के अधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात भी की है. उसके भाई ने मई, जून, अगस्त और सितंबर 2025 में केवल चार बार वाणिज्य दूतावास में मुलाक़ात की थी. मंत्रालय ने मदद में दर्ज शिकायत को भी बंद करने के लिए स्थानांतरित कर दिया है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें