जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। इस दौरान भारतीय वायुसेना के विमान गिरे थे या नहीं? इसे लेकर सीडीएस अनिल चौहान ने ब्लूमबर्ग के इंटरव्यू में बड़ा जवाब दिया है।
क्या ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के विमान गिरे थे? इस सवाल के जवाब में सीडीए अनिल चौहान ने कहा कि असली मुद्दा यह नहीं है कि पाकिस्तान से संघर्ष में कितने जेट गिरे, बल्कि यह है कि वे क्यों गिरे और उससे क्या सीखा गया? हमने ‘टेक्टिकल मिस्टेक’ को समझने का मौका मिला। इसके बाद हमने इसमें सुधार किया और दो दिन अंदर लंबी दूरी से निशाना बनाकर पाकिस्तान के ठिकानों को तबाह करके करारा जवाब दिया।
यह भी पढ़ें : क्या होता है शांगरी-ला-डायलॉग? जिसके जरिए CDS अनिल चौहान ने पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी
CDS ने पाकिस्तान के दावे को किया खारिज
पाकिस्तान ने 6 भारतीय विमानों को गिराने का दावा किया, क्या ये सही बात है? सीडीएस चौहान ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि यह बात गलत है। यहां गिनती का कोई महत्व नहीं है, बल्कि यह महत्व रखता है कि ये क्यों गिरे? हमने इससे क्या सीखा और क्या सुधार किया? पाकिस्तान से तनाव के बीच कभी भी परमाणु हथियारों के उपयोग की नौबत नहीं आई, जो राहत की बात रही।
अनिल चौहान ने पाकिस्तान पर साधा निशाना
सिंगापुर में हुए शांगरी-ला डायलॉग कार्यक्रम में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) अनिल चौहान ने शिरकत की, जहां उन्होंने पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा। सीडीएस ने कहा कि बिना किसी रणनीति के भारत कोई काम नहीं करता है। उनहोंने कहा कि अब पाकिस्तान के साथ डिप्लोमैटिक रिलेशन रखने का दौर समाप्त हो चुका है।
यह भी पढ़ें : ‘8 मई के बाद पाकिस्तान ने गुजरात सीमा पर 500 से अधिक ड्रोन भेजे, लेकिन…’, BSF Gujarat के IG का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
1 hr agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
1 hr agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
1 hr agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
2 hrs agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
3 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
4 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
4 hrs agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
5 hrs agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
5 hrs ago'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं...', राहुल की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines