CBSE Board Exam 2024 Guideline for Students suffering from Type-1 Sugar diabetic: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षा जल्द ही शुरू होने वाली है। इसके लिए छात्र-छात्राएं तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसबार डायबिटीज से पीड़ित विद्यार्थियों के लिए सीबीएसई ने कुछ छूट दी है। अगर आपको डायबिटीज है तो आप बोर्ड परीक्षा में स्नैक्स ले जा सकते हैं। यह दिशानिर्देश टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित विद्यार्थियों के लिए है। सीबीएसई ने यह फैसला उन्हें स्वास्थ्य से संबंधित समस्या को दूर करने के लिए लिया है।
टाइप-1 डियबिटीज से पीड़ित विद्यार्थी अपने मेडिकल डॉक्यूमेंट्स सीबीएसई के पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं। जिसके आधार पर उन्हें परीक्षा के दौरान खाने का सामना ले जाने की छूट मिलेगी। ऐसे विद्यार्थी परीक्षा हाल में दवा, चॉकलेट, कैंडी, फल, स्नैक्स, पानी की बोतल, ग्लूकोज टेस्टिंग स्ट्रिप्स, ग्लूकोमीटर ले जा सकते हैं। पानी की बॉटल आधा लीटर की होनी चाहिए और साथ ही पारदर्शी होनी चाहिए। विद्यार्थी केला, सेब, संतरा जैसे फल और सैंडविच जैसे स्नैक्स भी ले जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें-लव मैरिज करने पर लड़के के खिलाफ दर्ज हुआ केस, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
बताना होगा एक दिन पहले
इसके लिए विद्यार्थियों को एसओपी का पालन करना होगा। छात्रों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक दिन पहले केंद्र अधीक्षक को बताना होगा कि वे किन चीजों को परीक्षा केद्र में ले जाना चाहते हैं। साथ ही परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा सुबह 10 बजकर 30 मिनट से शुरू होगी और दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक चलेगी।
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरु में 10वीं कक्षा के एक लड़के को ये सामना नहीं ले जाने दिया गया था। अधिकारी द्वारा इससे इनकार करने का लेटर वायरल हो गया था। इसके बाद उसे इंसुलिन पंप और कार्बोहाइड्रेट वाले स्नैक्स ले जाने की परमिशन मिली थी। 2017 के एक परिपत्र में डायबिटीज से पीड़ित छात्रों को परीक्षा हॉल में केवल नाश्ता और पानी ले जाने की अनुमति दी गई थी, जबकि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने छात्रों को इंसुलिन पंप और ग्लूकोमीटर ले जाने की अनुमति देने का आदेश दिया था।
ये भी पढ़ें-ममता बनर्जी की पार्टी का पूर्व विधायक हत्या के आरोप में गिरफ्तार, लोकसभा चुनाव से पहले TMC को बड़ा झटका
संबंधित खबरें
क्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
28 mins agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
46 mins agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
2 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
2 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
3 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
4 hrs agoगुवाहाटी होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
4 hrs agoSIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 से हटाया गया एक और कॉलम
4 hrs agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines