CBI inquiry against TMC MP Mahua Moitra Claim BJP MP Nishikant Dubey: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद निशिकांत दुबे ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि लोकपाल ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ सीबीआई जांच का आदेश दिया है। झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद ने एक्स पर पोस्ट कर ये दावा किया। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि लोकपाल ने आज मेरे कम्प्लेन पर सांसद महुआ मोइत्रा के राष्ट्रीय सुरक्षा को गिरवी रखकर भ्रष्टाचार करने पर सीबीआई जांच का आदेश दिया।
हालांकि, निशिकांत दुबे के दावे पर अभी तक लोकपाल की ओर से सीबीआई जांच के आदेश की कोई पुष्टि नहीं हुई है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के दावे के जवाब में तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने अपनी प्रतिक्रिया दी। महुआ ने जांच का स्वागत किया। साथ ही कहा कि सीबीआई पहले कथित 13,000 करोड़ रुपये के अडानी कोयला घोटाले के खिलाफ मामला दर्ज करे।
निशिकांत दुबे के ट्वीट के तुरंत बाद, महुआ मोइत्रा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि सीबीआई को पहले 13,000 करोड़ रुपये के अडानी कोयला घोटाले पर एफआईआर दर्ज करने की जरूरत है। राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा यह है कि कैसे संदिग्ध एफपीआई स्वामित्व वाली (चीनी और संयुक्त अरब अमीरात समेत) अडानी कंपनियां भारतीय बंदरगाहों और हवाई अड्डों को खरीद रही हैं और वो भी भारतीय गृह मंत्रायल की मंजूरी के साथ। फिर भी सीबीआई का स्वागत है, आइए, मेरे जूते गिनिए।
बता दें कि निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा पर गिफ्ट के बदले बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी के कहने पर अडानी ग्रुप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाने के लिए लोकसभा में सवाल पूछने का आरोप लगाया है।
महुआ मोइत्रा ने इन आरोपों से इनकार किया है और इसे सत्तारूढ़ भाजपा की ओर से उनके खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध बताया है। फिलहाल, इस मामले को लोकसभा की एथिक्स कमेटी देख रही है।
संबंधित खबरें
'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
29 mins agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
47 mins ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
1 hr ago'बशर्ते चुनाव निष्पक्ष हों', CEC के इस्तीफे की मांग पर बोले मुरली मनोहर
1 hr agoStarlink के मुद्दे पर एलन मस्क के दावे को भारत सरकार ने किया खारिज
3 hrs agoCEC ज्ञानेश की Z+ सिक्योरिटी हुई अपग्रेड, प्रोटेस्ट के बीच सरकार का फैसला
4 hrs ago'कोने-कोने तक 5G कनेक्टिविटी...', इंडिया मोबाइल कांग्रेस में PM मोदी
5 hrs agoराहुल-प्रियंका गांधी के खिलाफ एक और FIR, पुलिस से धक्का-मुक्की का लगा आरोप
5 hrs ago10 अक्टूबर CJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने 2800 अपराधियों को किया ट्रैक
6 hrs agoLIVE: राहुल गांधी के साथ राजघाट पहुंचे विपक्षी नेता, 'शर्म करो' के लगे नारे
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines