Cash For Query Controversy TMC MP Mahua Moitra: संसद की एथिक्स कमेटी की मीटिंग में गुरुवार को हंगामा हो गया। तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा, बीएसपी सांसद दानिश अली समेत अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने मीटिंग से बाहर निकल गए। पत्रकारों ने उनके वॉकआउट का कारण पूछा तो महुआ मोइत्रा ने जवाब दिया कि एक महिला से पर्सनल सवाल पूछे जा रहे हैं। एथिक्स कमेटी अनएथिकल बातें पूछ रही है। वहीं, दानिश अली ने कहा कि एथिक्स कमेटी की मीटिंग में एक स्त्री का चीरहरण किया जा रहा है।
विपक्ष के सांसदों ने कहा कि महुआ मोइत्रा से पूछा गया कि आप रात में किससे बात करती हैं? किससे कब बात की? किससे होटल में मिलीं। हमने इसके खिलाफ आवाज उठाई तो बोला गया कि यह गोपनीय है, मगर एक सदस्य सारी जानकारी लीक कर देते हैं। एक महिला से अनैतिक सवाल पूछे गए।
महिला से ऐसे सवाल करना अनुचित
जनता दल यूनाइटेड (JDU) के सांसद गिरिधारी यादव ने कहा कि उन्होंने महिला (टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा) से निजी सवाल पूछे। उन्हें निजी सवाल पूछने का अधिकार नहीं है, इसलिए हम बाहर चले गए।
वहीं, कांग्रेस सांसद उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा कि पूरे सवालों से ऐसा लगता है कि वह (संसदीय आचार समिति के अध्यक्ष) किसी के इशारे पर काम कर रहे हैं। यह बहुत, बहुत बुरा है। दो दिनों से हम उनसे कुछ बातें पूछ रहे हैं। वे हैं उनसे (महुआ मोइत्रा) पूछ रहे हैं कि आप कहां जा रही हैं? किससे मिल रही हैं? क्या आप हमें अपना फोन रिकॉर्ड दे सकती हैं? किसी कैश ट्रांसफर का कोई सबूत नहीं है।
महुआ मोइत्रा बोलीं- रिश्तों में खटास ने उठाया विवाद
विवाद होने से पहले एथिक्स कमेटी ने पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में सांसद महुआ मोइत्रा से कई सवाल किए। इस दौरान महुआ मोइत्रा ने खुद को निर्दोष बताया। हालांकि कारोबारी दर्शन हीरानंदानी को अपनी संसदीय लॉगिन आईडी देने की बात स्वीकार की ली है। सूत्रों ने बताया कि उन्होंने बताया कि लॉगिन आईडी का इस्तेमाल केवल प्रश्न पूछने के लिए किया गया था और इसमें कोई राष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दा नहीं था।
महुआ मोइत्रा ने यह भी कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) में शिकायत दर्ज कराने वाले सुप्रीम कोर्ट के वकील जय अनंत देहाद्राई से निजी रिश्तों में खटास आने के कारण यह विवाद खड़ा हुआ है।
क्यों महुआ मोइत्रा को एथिक्स कमेटी ने किया तलब?
दरअसल, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने 15 अक्टूबर को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को एक लेटर लिखा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि महुआ मोइत्रा ने अडानी समूह और पीएम नरेंद्र मोदी को टारगेट करने के लिए बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी से पैसे और गिफ्ट लिए। इस मामले को लोकसभा अध्यक्ष ने एथिक्स कमेटी को भेजा था। निशिकांत ने यह भी आरोप लगाया था कि जब महुआ मोइत्रा देश में थीं, तब उनकी संसद की आईडी दुबई में खोली गई। एथिक्स कमेटी ने महुआ मोइत्रा को समन किया था।
एथिक्स कमेटी ने गृह मंत्रालय, आईटी और विदेश मंत्रालय की एक रिपोर्ट के आधार पर तलब किया है। भाजपा ने अपने आधिकारिक लॉगिन क्रेडेंशियल साझा करने पर राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताएं जताई थीं।
कमेटी अध्यक्ष ने कहा- जवाब देने के बजाय गुस्सा जताया
संसद की एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष विनोद सोनकर ने बताया कि जवाब देने के बजाय, महुआ मोइत्रा गुस्से में आ गईं और सभापति और समिति के सदस्यों के लिए असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया। दानिश अली, गिरधारी यादव और अन्य विपक्षी सांसदों ने समिति पर आरोप लगाने की कोशिश की और वॉकआउट कर गए। कमेटी बैठेगी और आगे की कार्रवाई तय करेगी।
यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- पार्टी चुनाव प्रचार में व्यस्त, गठबंधन का काम प्रभावित हो रहा
संबंधित खबरें
महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
1 hr agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
2 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
2 hrs ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
3 hrs ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
3 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
3 hrs ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
5 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
5 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
7 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines