हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

महाराष्ट्र: सोलापुर में तीन विदेशी नागरिकों के खिलाफ धार्मिक भावना आहत करने का केस दर्ज

विज्ञापन
Case registered against three foreign nationals for hurting religious sentiments in Solapur

इंद्रजीत सिंह, मुंबई: महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में तीन विदेशी नागरिकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 295 A के तहद धार्मिक भावना आहत करने का केस दर्ज किया है। यह घटना जिले के  मालशिरस तहसील के अंतर्गत आने वाले मंडवा गांव की है। गांववालों की शिकायत पर सोलापुर ग्रामीण पुलिस ने यह केस दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक मंडवा गांव के निवासी देवानंद कोटके ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि कुछ दिन पहले तीन अमेरिकी नागरिक टूरिस्ट वीजा पर सोलापुर घूमने पहुंचे थे। सोलापुर में कई जगह घूमने के बाद तीनों मंडवा गांव आए और गांव में रह रहे दलित समाज के तक़रीबन 100 लोगों की एक सभा बुलवाई।

आरोप है कि तीनों ने सभा में शामिल लोगों के सामने हिंदू धर्म को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। आरोप के मुताबिक इन विदेशी लोगों ने हिंदू धर्म के विषय में लोगों को गलत जानकारी दी, आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया7  पुलिस तीनो विदेशी नागरिकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें