Cartoonist Hemant Malviya Apologises: प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर बनाए गए आपत्तिजनक और भड़काऊ स्केच के लिए मशहूर कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय ने माफी मांगी है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट लिखकर कार्टून के लिए खेद जताया और सुप्रीम कोर्ट को भी माफीनामे के बारे में बताया। उन्होंने लिखा कि 1 मई 2025 को लिखी अपनी फेसबुक पोस्ट पर गहरा खेद है। सर्वोच्च न्यायालय को भी सम्मानपूर्वक बताता हूं कि मेरा इरादा कभी भी किसी समुदाय, जाति, धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने या किसी पार्टी या व्यक्ति का अपमान करने का नहीं था।
" माननीय सर्वोच्य न्यायालय के आदेश अनुसार: मुझे 1.05.2025 को प्रकाशित किए अपने फेसबुक पोस्ट पर गहरा खेद है। मैं माननीय…
Posted by Hemant Malviya on Friday, August 22, 2025
क्या है विवादित कार्टून का मामला?
बता दें कि मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय देशभर में मशहूर हैं। उन्होंने साल 2021 में एक स्केच बनाया था, जिस पर BJP और RSS वर्कर्स ने आपत्ति जताई गई। RSS कार्यकर्ता और वकील विनय जोशी ने मई 2025 में हेमंत मालवीय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इंदौर के लसूड़िया पुलिस स्टेशन में शिकायत दी गई।
पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया गया है कि हेमंत मालवीय ने स्केच बनाकर RSS वर्करों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई। संघ की इमेज खराब करने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196, 299, 302, 352, 353 और IT एक्ट की धारा 67A के तहत केस दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें: 16 साल की मुस्लिम लड़की की शादी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, हाई कोर्ट के निर्णय में दखल से इनकार
ऐसे चला हेमंत मालवीय के खिलाफ केस
पुलिस केस दर्ज होने के बाद हेमंत मालवीय ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत मांगी, लेकिन 3 जुलाई 2025 को उनकी याचिका खारिज कर दी गई। फिर हेमंत ने सुप्रीम कोर्ट ने याचिका दायर की। 14 जुलाई 2025 को सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई की और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दुरुपयोग करने पर हेमंत मालवीय को फटकार लगाई।
15 जुलाई 2025 को सुप्रीम कोर्ट ने हेमंत की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी। वहीं याचिका पर सुनवाई की अगली तारीख 15 अगस्त तय कर दी। हेमंत मालवीय की वकील वृंदा ग्रोवर ने उनकी तरफ से सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगी और विवादित स्केच वाली पोस्ट हटाने का वादा किया। 19 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने हेमंत मालवीय को 10 दिन का समय देकर माफी मांगने और माफीनामा ऑनलाइन पोस्ट करने का आदेश दिया।
यह भी पढ़ें: वोट चोरी के आरोपों पर चुनाव आयोग ने दिया जवाब, पढ़ें ECI की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
क्या था विवादित कार्टून में?
बता दें कि हेमंत मालवीय ने कोरोना काल में साल 2021 में स्केच बनाया था, जो प्रधानमंत्री मोदी और RSS पर चित्रित था, लेकिन स्केच का फॉर्मेट व्यंग्यात्मक था। उन्होंने स्केच में एक शख्स को RSS की यूनिफॉर्म पहनाई थी, जो झुका हुआ था और उसके शॉर्ट्स नीचे की ओर खींचे गए थे। प्रधानमंत्री मोदी को एक डॉक्टर के रूप में दिखाया गया था, जिनके हाथ में इंजेक्शन और गले में स्टेथेस्कोप था। स्केच में भगवान शिव को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की गई थी। इन सभी वजहों से स्केच पर आपत्ति जताई गई थी।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
41 mins agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
1 hr ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
2 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
3 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
5 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
6 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
7 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
7 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
7 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines