Dominica Honour PM Modi Highest Honour: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक और देश अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित करेगा। कैरबियाई देश डोमिनिका ने घोषणा की है कि वह भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करेगा। डोमिनिका ने घोषणा करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने कोविड महामारी के दौरान डोमिनिका की काफी मदद की थी। इससे दोनों देशों में आपसी सहयोग बढ़ा और साझेदारी मजबूत हुई।
पीएम मोदी को यह पुरस्कार डोमिनिका की राष्ट्रपति सिल्वेनी बर्टन देंगी। पीएम मोदी 19 से 21 नवंबर तक गुयाना के जाॅर्जटाउन में होने वाले भारत-कैरिकाॅम शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान उन्हें यह सम्मान दिया जाएगा। फरवरी 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोमिनिका को कोविड-19 वैक्सीन की 70 हजार डोज उपलब्ध करवाई थीं। इसी के चलते कैरेबियाई देश ने अपने नागरिकों की जान बचाई थी।
क्यों मिल रहा सम्मान?
डोमिनिका ने कहा कि यह पुरस्कार पीएम मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य, शिक्षा और सूचना के क्षेत्र दोनों देशों के आपसी सहयोग को भी मान्यता देता है। पीएम मोदी डोमिनिका के सच्चे दोस्त हैं। खासतौर उस समय जब वैश्विक संकट के दौरान हमें जरूरत थी तो उन्होंने हमारी मदद की।
ये भी पढ़ेंः भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख में तोड़ी सड़क, चीन ने भी उठाया ये कदम
पीएम मोदी ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने डोमिनिका की इस घोषणा पर कहा हमें आज की जियो पाॅलिटिक्स से उत्पन्न हुई वैश्विक समस्याओं और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर साथ काम करने की जरूरत है। उन्होंने डोमिनिका के साथ मिलकर काम करने पर भी जोर दिया। डोमिनिका की राष्ट्रपति सिल्वेनी बर्टन और पीएम रूजवेल्ट स्केरिट इंडिया कैरिकाॅम शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। बता दें कि इस मंच के जरिए भारत और कैरेबियाई देश सहयोग के लिए नए अवसरों पर चर्चा करते हैं।
अब तक 14 देश कर चुके हैं सम्मानित
बता दें कि पीएम मोदी को अब तक 14 देश सम्मानित कर चुके हैं। 2016 में सऊदी अरब और अफगानिस्तान, 2018 में फिलिस्तीन, 2019 में यूएई, रूस और मालदीव, 2020 में अमेरिका, 2021 में भूटान और 2023 में फ्रांस पीएम मोदी सर्वोच्च नागरिक सम्मान दे चुका है।
ये भी पढ़ेंः UP By Election 2024: सपा विधायक पूजा पाल BJP के करीब कैसे आईं? भाजपा प्रत्याशी के लिए कर रही प्रचार
संबंधित खबरें
ब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
10 mins agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
18 mins ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
2 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
2 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
2 hrs ago'बशर्ते चुनाव निष्पक्ष हों', CEC के इस्तीफे की मांग पर बोले मुरली मनोहर
2 hrs agoStarlink के मुद्दे पर एलन मस्क के दावे को भारत सरकार ने किया खारिज
4 hrs agoCEC ज्ञानेश की Z+ सिक्योरिटी हुई अपग्रेड, प्रोटेस्ट के बीच सरकार का फैसला
5 hrs ago'कोने-कोने तक 5G कनेक्टिविटी...', इंडिया मोबाइल कांग्रेस में PM मोदी
6 hrs agoराहुल-प्रियंका गांधी के खिलाफ एक और FIR, पुलिस से धक्का-मुक्की का लगा आरोप
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines