Canada is haven for Khalistani terrorists: कनाडा से चल रहे विवाद के बीच विदेश मंत्रालय ने गुरुवार का प्रेस काॅन्फ्रेंस की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि इस मामले में कनाडा कुछ हद तक पूर्वाग्रह से पीड़ित है। उन्होंने कहा कि कनाडा सरकार के आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। राजनयिक विवाद पर उन्होंने कहा कि कनाडा के ज्यादा राजनयिक हमारे यहां पर है। आगे कुछ दिनों में भारत में कनाडा के कुछ और राजनयिक कम किए जाएंगे। बागची ने कहा कि कनाडा खालिस्तानी आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बनता जा रहा है। हमने कनाडाई सरकार ने आग्रह किया है कि जिन लोगों पर आतंकवाद के आरोप हैं उनके खिलाफ कार्रवाई करें।
भारतीय वीजा सेवाएं निलंबित
अरिंदम बागची ने कहा कि कनाडा में भारतीय वीजा सेवाएं निलंबित कर दी गई है। अब कनाडा के नागरिक भारत की यात्रा नहीं कर सकेंगे। हमने हमारे नागरिकों को सावधानी रखने के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। हमने भारतीयों को कोई समस्या आने पर वाणिज्य दूतावास में संपर्क करने को कहा है। बागची ने कहा कि हमारी वीजा पाॅलिसी उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने कहा भारतीय राजनयिकों की तुलना में कनाडा के राजनयिक भारत में ज्यादा है। ऐसे में कनाडा के अतिरिक्त राजनयिक वापस जाएंगे जिससे यह संख्या बराबर हो सके।
हमारे दूतावास को पर्याप्त सुरक्षा
वहीं भारत-कनाडा विवाद पर उन्होंने कहा कि हमें कनाडा से उपलब्ध कराई गई जानकारी विशिष्ट जानकारी पर गौर करने के लिए तैयार हैं। लेकिन अभी तक हमें कोई जानकारी नहीं मिली है। हमारी ओर से भारत के खिलाफ गतिविधियों में शामिल कुछ लोगों की जानकारी सबूतों के साथ कनाडा को साझा किए गए हैं। लेकिन उन पर कनाडा सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की है। भारतीय वाणिज्य दूतावास की सुरक्षा के सवाल पर उन्होंने कहा कि सुरक्षा प्रदान करना मेजबान सरकार की जिम्मेदारी है। कुछ जगहों पर हमारी अपनी सुरक्षा व्यवस्था भी है।
हमने सौंपे खालिस्तानी आंतकियों के सबूत
खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या मामले में उन्होंने कहा कि कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने जो भी आरेाप लगाए हैं उसके कोई सबूत फिलहाल उन्होंने नहीं दिए हैं। इसके विपरीत हमने खालिस्तानी आतंकियों के संबंध में कई सबूत कनाडा सरकार को सौंपे हैं। लेकिन अभी तक उन्होंने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने कहा कि कनाडाई पीएम ने पीएम मोदी समक्ष निज्जर की हत्या के संबंध में कई मुद्दों को उठाया था लेकिन हमारे पीएम ने इस आरोपों को खारिज कर दिया था।
संबंधित खबरें
हिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
6 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
7 hrs agoत्योहार से पहले कर्मचारियों को DA का तोहफा, त्रिपुरा सरकार ने 3% बढ़ाया
7 hrs agoचुनाव आयोग का आया बयान, राहुल गांधी के प्रस्ताव को कहा प्रोटोकॉल के खिलाफ
8 hrs agoआकाशवाणी भवन से पहले वो 7 मौके, जब-जब हिरासत में लिए गए राहुल गांधी?
8 hrs agoहिरासत में लिए गए प्रियंका गांधी-राहुल गांधी, आकाशवाणी भवन से हटाए नेता
9 hrs agoPM मोदी के नेतृत्व को 25 वर्ष पूरे, केंद्रीय मंत्रिमंडल से प्रस्ताव पारित
9 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? जिन्हें बनाया गया भारतीय वायुसेना का चीफ
11 hrs ago'चुनाव आयोग से मिलकर रहेंगे', आकाशवाणी भवन के पास धरने पर डटे राहुल गांधी
11 hrs agoIMD Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, दिल्ली-NCR में गिरेगा तापमान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines