Budget 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार बजट में लोक कल्याण की किसी नई परियोजनाओं पर ज्यादा खर्च करने की बजाए इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस रह सकते हैं। जानकारों की मानें तो इकॉनमी को चालू रखने और बजट में लाभ-हानि के हुए अंतर को बनाए रखने के लिए ऐसा किया जाएगा। जानकारी के अनुसार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को 2024-25 का अंतरिम बजट पेश करेंगी। अर्थशास्त्रियों के अनुसार इस बार के बजट में लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पॉलिटिकल मैसेज छिपा होगा। जो देश में बीजेपी के कामों का उल्लेख करे, जिससे उसे चुनावों में इससे फायदा हो।
पीएम किसान सम्मान निधि में इजाफा संभव
अर्थशास्त्रियों के अनुसार सरकार चुनाव से पहले राजनीतिक संदेश के साथ लोगों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेगी। जानकारों की मानें तो इस बार के बजट में केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि को बढ़ा सकती है। बताया जा रहा है कि पीएम किसान सम्मान निधि को 8000 से बढ़ाकर 9000 रुपये किया जा सकता है। वहीं, महिला किसानों को यह सम्मान निधि 10000 से बढ़ाकर 12000 रुपये की जा सकती है। इस बार के बजट में सरकार का फोकस गरीब, किसानों, महिलाओं और युवाओं पर है।
Budget 2024: छोटे कारोबारियों को बजट से क्या है उम्मीद? इस वर्ग के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान
आम बजट से लोगों की हैं यह उम्मीदें
- युवाओं के लिए रोजगार की नई योजनाओं का ऐलान हो सकता है।
- आम जनता से जुड़ी चीजें जैसे दाल,चीनी, तेल,रसोई गैस आदि की कीमतों में कटौती।
- छोटे मकान खरीदने वालों के लिए टैक्स घटेगा।
- इनकम टैक्स में सेक्शन 80C की लिमिट को बढ़ाए जाने की उम्मीद है।
- स्मार्टफोन फोन सस्ते होंगे। इनके कंपोनेंट पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी घट सकती है।
संबंधित खबरें
सऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
45 mins agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
2 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
2 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
4 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
4 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
5 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
5 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
7 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
7 hrs agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines