Budget 2024 Free Electricity under Solar Panel Scheme: मोदी 3.0 के पहले बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई बड़े ऐलान किए हैं। इस बजट में आम से लेकर खास लोगों का भी ध्यान रखा गया है। वहीं सरकार से छूट मिलने का इंतजार करने वाले कुछ लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। वित्त मंत्री ने सोलर पैनल स्कीम के तहत 1 करोड़ घरों को 300 यूनिट तक की बिजली फ्री देने की घोषणा की है।
क्या है स्कीम?
दरअसल कई लोग घर की छत पर सोलन पैनल लगाते हैं। ऐसे में ग्रीन और क्लीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई घोषणा कर दी है। मोदी सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट सोलर पैनल स्कीम के अंतर्गत 1 करोड़ घरों को फायदा होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट के दौरान ऐलान किया कि छत पर सोलर पैनल लगाने वाले घरों को 300 यूनिट तक की बिजली मुफ्त में दी जाएगी।
1 करोड़ लोगों को मिलेगा फायदा
बजट के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना लॉन्च की गई है। इसके अंतर्गत 1 करोड़ लोगों के घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाए गए हैं। इन घरों को हर महीने 300 यूनिट तक की बिजली फ्री में दी जाएगी। जिससे इस योजना को बढ़ावा मिलेगा और ज्यादा से ज्यादा लोग सोलर पैनल की मदद से बिजली की आपूर्ति करेंगे।
फरवरी में किया था ऐलान
बता दें कि फरवरी में पेश किए गए अंतरिम बजट में ही वित्त मंत्री ने इस स्कीम का ऐलान किया था। सोलर पैनल योजना के तहत सरकार एक करोड़ घरों की छत पर सोलर पैनर लगाएगी। इसमें आने वाले खर्चे पर सरकार 60 फीसदी की सब्सिडी भी देगी। घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने से लोगों की सालाना 18 हजार रुपये तक की बचत होगी। वहीं अब 300 यूनिट बिजली भी फ्री में मिलेगी।
संबंधित खबरें
'विरोध प्रदर्शन दबाए तो कहीं...', सोनम वांगचुक की केंद्र सरकार को चेतावनी
9 mins agoLIVE: : वाराणसी के नमो घाट जाएंगी PM मोदी, एयर शो में होंगे शामिल
18 mins ago'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
7 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
9 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
9 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
9 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
11 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
11 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
13 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines