Agriculture Budget 2024: बजट 2024-25 में किसानों का खास ध्यान रखा गया है। पिछले साल के मुकाबले इस बार किसानों के लिए अलग-अलग मद में कुल करीब 568 करोड़ रुपये अधिक आवंटित किए गए हैं। केंद्र में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह आखिरी बजट था। अपने बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सरकार की उपलब्धि गिनवाते हुए कहा कि अभी तक देश के 6 करोड़ किसानों को फसल बीमा दिया गया है। उनका दावा था कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आय बढ़ी है।
नीली क्रांति अभियान में यह है सरकार का मकसद
जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने बजट 2024-25 में नीली क्रांति के लिए कुल करीब 2352 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। जबकि पिछले साल बजट 2023-24 में यह कुल करीब 2025 करोड़ रुपये ही था। यहां आपको बता दें कि नीली क्रांति अभियान में सरकार का मकसद देशभर के मछुआरों और मछली किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करना है। इसके अलावा जैव सुरक्षा और पर्यावरणीय सरोकारों को ध्यान में रखकर इसका विकास करना है। यहां आपको बता दें सरकार ने बजट 2024-25 में कृषि के कुल कुल करीब 146819 करोड़ रुपये का बजट अनुमान रखा है।
उद्यम विकास योजना का बढ़ा बजट
वित्त मंत्री के अनुसार सरकार पीएम खाद्य प्रसंस्करण और उद्यम विकास योजना के लिए बजट 2024-25 में कुल करीब 880 करोड़ रुपये खर्च करेगी। जबकि पिछले साल बजट 2023-24 में यह कुल करीब 639 करोड़ रुपये रखा गया था। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में बताया कि पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत देशभर में करीब 3 करोड़ घर बनाने का काम पूरा किया गया है। सरकार अगले पांच साल में और 2 करोड़ घर तैयार करगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि 11.8 करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत फायदा हुआ है। वित्त मंत्री ने आगे बताया कि पीएम किसान संपदा योजना के तहत लगभग 38 लाख किसान को मदद की गई।
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
4 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
5 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
5 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
6 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
7 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
8 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
8 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
9 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines