BSP Suspend MP Danish Ali for Indulging Anti-Party Activities: बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने सांसद दानिश अली को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। दानिश अली अमरोहा से लाेकसभा सांसद हैं।
बीएसपी ने दानिश अली को लिखे पत्र में कहा- ”आपको कई बार मौखिक रूप से कहा गया था कि आप पार्टी की नीतियों, विचारधारा और अनुशासन के विरुद्ध कोई भी बयानबाजी न करें। इसके बाद भी आप लगातार पार्टी के विरोध में कार्य करते आ रहे हैं। पत्र में आगे कहा गया कि आप 2018 तक देवेगौड़ा जी की जनता पार्टी के सदस्य के रूप में कार्य कर रहे थे।
साथ ही कर्नाटक के आम चुनाव में बसपा और जनता पार्टी के गठबंधन में चुनाव लड़ा गया। इस चुनाव में आप देवेगौड़ा जी की ओर से सक्रिय रहे थे। कर्नाटक चुनाव के बाद आपको देवेगौड़ा के अनुरोध पर अमरोहा से बसपा प्रत्याशी के रूप में टिकट दिया गया। इससे पहले ये आश्वासन दिया गया था कि आप बसपा की नीतियों और निर्देशों का पालन करेंगे, लेकिन आप इन्हें भूलकर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं। अत: अब आपको पार्टी के हित में बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।”
कांग्रेस से नजदीकी बनी वजह
बता दें कि दानिश अली रमेश बिधूड़ी की ओर से की गई टिप्पणी को लेकर चर्चा में हैं। सितंबर में बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने दानिश अली के खिलाफ अपमानजनक बातें कहीं थीं। शुक्रवार को जब टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता खत्म की गई तो उन्होंने दानिश अली का मामला उठाते हुए रमेश बिधूड़ी और बीजेपी पर निशाना साधा था, उस वक्त दानिश अली अपनी गर्दन में तख्ती टांगे खड़े थे।
ये भी पढ़ें: Mahua Moitra से पहले किस-किस सांसद की रद्द हो चुकी लोकसभा सदस्यता और क्यों?
इससे पहले विपक्ष के हमलावर होने के बाद राहुल गांधी ने दानिश अली से मुलाकात की थी। दानिश अली ने इस मामले की शिकायत संसद की विशेषाधिकार समिति से की है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस से उनकी बढ़ती नजदीकी के कारण ये कार्रवाई की गई है। दानिश संसद में कांग्रेस के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। बता दें कि मायावती की पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं है।
संबंधित खबरें
राहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
34 mins agoLIVE: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में आज आएगा कोर्ट का फैसला
50 mins agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
1 hr ago'बाप भी जाएगा में अपमानजनक कुछ नहीं', कांग्रेस ने किया खरगे का बचाव
1 hr ago'बाप भी जाएगा' बयान पर खरगे के खिलाफ शिकायत, आज BJP का देशव्यापी प्रदर्शन
1 hr agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
9 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
10 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
12 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
12 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines