MP Danish Ali on Ramesh Bidhuri : गुरुवार को बसपा सांसद दानिश अली ने दिल्ली से सांसद रमेश बिधूड़ी को राजस्थान के टोंक जिले का चुनाव प्रभारी नियुक्त करने के बाद भाजपा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के इस कृत्य से उनकी नियत उजागर हो गई, आज वह बेनकाब हो चुकी है। दानिश अली का कहना है कि भाजपा, नफरत फ़ैलाने का इनाम देती है। बता दें कि रमेश बिधूड़ी को राजस्थान में टोंक जिले का भाजपा प्रभारी बनाया गया है। टोंक में मुस्लिम जनसंख्या 29.25% है।
दानिश अली ने 2014 की घटना का जिक्र
दानिश अली ने साल 2014 की एक घटना का भी जिक्र किया, जिसमें तेलंगाना बिल को लोकसभा में पेश किए जाने के बाद संसद में तोड़फोड़ की गई थी और फिर कैसे इस घटना के बाद तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने उन सांसदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की थी।
रमेश बिधूड़ी ने की थी सांप्रदायिक टिप्पणी
बता दें कि दिल्ली सांसद रमेश बिधूड़ी ने हाल ही में दानिश अली पर सांप्रदायिक टिप्पणी की थी जिसके बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को खेद व्यक्त करना पड़ा था। इस घटना के बाद लगभग सभी विपक्षी दलों ने इसकी निंदा की थी।
संबंधित खबरें
ग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
3 mins agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
2 hrs agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
2 hrs agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
2 hrs agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
2 hrs ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
3 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
3 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
4 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
6 hrs agoLIVE: दिल्ली भाजपा की मीटिंग जारी, हर्ष मल्होत्रा और CM रेखा गुप्ता मौजूद
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines