BSF Pakistan Border Clash: पाकिस्तान की ओर से जब सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा था उस दौरान भारतीय सेना भी दुश्मन को मुंह तोड़ जवाब दे रही थी। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना के ऐसे छक्के छुड़ाए कि उसकी रातों की नींद गायब हो गई। हालांकि भारत की ओर से सीजफायर का उल्लंघन नहीं किया गया। वहीं अब सांबा सेक्टर में भी पाकिस्तान को बीएसएफ ने ऐसा करारा जवाब दिया है कि पाकिस्तान के 15 आतंकियों के मारे जाने की खबर है।
बीएसएफ ने तबाह किए पाकिस्तानी आतंकी लॉन्च पैड
बता दें कि बीएसएफ के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह तस्वीरें हैं। बीएसएफ के जवानों के द्वारा पाकिस्तानी पोस्ट और आतंकी लॉन्च पैड तबाह कर दिए गए हैं। खबर है कि भैरोनाथ जो आतंकी लांच पैड था उसे तबाह किया गया। इस लॉन्च पैड में आठ आतंकी मार गिराए जाने की खबर है।
यह भी पढ़ें: भारत-पाक तनाव के बीच राहत की खबर: वैष्णो देवी के लिए हेलीकॉप्टर सेवा फिर शुरू
दुम दबाकर भागे पाकिस्तानी रेंजर
बीएसएफ के जवानों के द्वारा पाकिस्तानी सेना को ऐसा मुंह तोड़ जवाब दिया गया कि पाकिस्तानी रेंजर अपनी पोस्टों को छोड़ दुम दबाकर भाग गए। उन्होंने भागने के लिए एंबुलेंस का इस्तेमाल किया। पाकिस्तानी सेना के रेंजर आतंकियों के शव भी ले जाते नजर आए।
सांबा में भी मार गिराए 7 आतंकी
बीएसएफ के जवानों ने इससे पहले सांबा सेक्टर में पाक की ढांढर पोस्ट को तबाह किया था। पोस्ट को तबाह करने के साथ-साथ बीएसएफ के जवानों ने 7 आतंकी मार गिराए थे जो एक बड़ी कामयाबी थी। इसके बाद उन्होंने अखनूर के अपोजिट सियालकोट जिले में पाकिस्तान के लूणी लॉन्च पैड को तबाह किया था।
यह भी पढ़ें: भारतीय सेना को मिली बड़ी कामयाबी, मणिपुर के चंदेल जिले में 10 सशस्त्र कैडर मारे
संबंधित खबरें
GST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
1 hr agoLIVE: रेजीनगर में हिरासत में लिए गए हुमायूं कबीर, उपचुनाव में डाल चुके वोट
3 hrs ago6 सीटों पर उपचुनाव जारी, CM विजय की राजनीतिक परीक्षा, 9 अक्टूबर को मतगणना
4 hrs agoSIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
12 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
12 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
14 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
14 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
16 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
17 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines