BSF Jawan PK Sahu Updates: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के जवान पीके साहू ने पाकिस्तान और पाकिस्तान की आर्मी के बारे में कई खुलासे किए हैं। उसने पाकिस्तान आर्मी की 20 दिन की कस्टडी की एक-एक दिन की डिटेल भारतीय सेना को दी है। 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के अगले दिन 23 अप्रैल को पंजाब के फिरोजपुर में तैनात पीके साहू गलती से पाक सीमा में घुस गया था।
20 दिन की जद्दोजहद के बाद 13 मई को पाक रेंजर्स ने पीके साहू को भारतीय सेना को सौंप दिया। 13 मई को पीके साहू अटारी बॉर्डर के रास्ते वतन लौटा, जिसे सेना ने हिरासत में ले लिया। पीके साहू अभी तक घर नहीं गया है, सेना उससे गहन पूछताछ कर रही है। IB के अधिकारियों ने भी पीके साहू से गहन पूछताछ की है, जिसमें पीके ने बताया है कि पाकिस्तान की सेना ने 20 दिन उसे मेंटली टॉर्चर किया।
यह भी पढ़ें:8वीं पास, सिक्योरिटी गार्ड, ISI एजेंट… कौन है नोमान इलाही? जिसने रची देश के खिलाफ साजिश
जवान ने सेना को यह सब बताया
1. पीके साहू ने बताया कि पाक रेंजर्स ने उसे मेंटली टॉर्चर किया। पाक रेंजर्स उसके साथ गाली गलौज करते थे।
2. पीके साहू ने बताया कि उसने सोने नहीं देते थे। ब्रश नहीं करते देते थे। आंखों पर हर समय पट्टी बंधी रहती थी।
3. पीके साहू के अनुसार, पाक रेंजर्स ने उसे फिजिकली टॉर्चर तो नहीं किया, लेकिन भारतीय सेना के बारे में पूछते रहे। वे सैन्य अफसरों के फोन नंबर मांग रहे थे।
4. पीके साहू ने बताया कि 20 दिन में उसे 3 अज्ञात जगहों पर रखा गया। एक एयरबेस था, जहां जहाजों की आवाजें सुनी थीं। उसे जेल की कोठरी में भी डाल दिया था।
5. पीके साहू कहता है कि उसे पूछताछ करने वाले लोग सिविल ड्रेस में थे और वे सीक्रेट जानकारी मांग रहे थे। वे उस पर फोन का कोड बताने का दबाव डाल रहे थे।
यह भी पढ़ें:‘मुस्लिम एक्टर-एक्ट्रेस से भेदभाव नहीं, लेकिन…’, शिवसेना नेता संजय निरुपम के 6 बड़े बयान
क्या हुआ था 23 अप्रैल को?
बता दें कि जब पीके साहू पाकिस्तान से भारत आया तो प्रोटोकॉल के अनुसार, उसके कपड़े जलाकर नष्ट कर दिए गए थे। उसने सेना को बताया कि वह पंजाब के फिरोजपुर में भारत पाक सीमा पर तैनात था। 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला होने का उसे पता चला और साथ ही गश्त बढ़ाने के निर्देश मिली।
पीके साहू ने बताया कि उसने सीमा पर झाड़ियों में संदिग्ध हलचल देखी तो वह सर्च करने लगा। इस दौरान वह गलती से पाक सीमा में घुस गया, जहां पाक रेंजर्स ने उस पकड़ लिया। उसने कहा कि वह गलती से आ गया है, लेकिन वे नहीं माने और उसे पकड़कर ले गए। पत्नी और सेना के प्रयासों से उसे मुक्ति मिली।
संबंधित खबरें
'2024 चुनाव के बाद 15% वोटरों के नाम कटे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल
20 mins agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
30 mins ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
34 mins ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
2 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
2 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
7 hrs agoLIVE: बीजेपी ने संविधान तबाह किया- महबूबा मुफ्ती
9 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
9 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
17 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines