हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पूर्व अग्निवीरों को नए साल का तोहफा! इस अर्द्धसैनिक बल में मिलेगा 50% कोटा, क्या हैं भर्ती के नए नियम?

BSF Constable Recruitment Rules: केंद्र सरकार ने BSF में कांस्टेबल की भर्ती के नियम बदल दिए हैं. नए नियमों से सबसे बड़ा फायदा पूर्व अग्निवीरों का होगा, जिन्हें अब भर्ती में ज्यादा आरक्षण मिलेगा और उनकी भर्ती भी सीधे होगी.

विज्ञापन
BSF Recruitment

BSF Constable Recruitment New Rules: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने देशभर के पूर्व अग्निवीरों को नए साल का बड़ा तोहफा दिया है. केंद्र सरकार ने BSF जनरल ड्यूटी कैडर (नॉन-गजेटेड) भर्ती नियम 2015 में बदलाव किया है, जिसके तहत कांस्टेबल भर्ती के लिए नियम बदले गए हैं और गृह मंत्रालय ने नए नियमों का गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है. नए नियमों के तहत BSF में कांस्टेबल के पदों पर पूर्व अग्निवीरों की भर्ती बिना फिजिकल टेस्ट के सीधे होगी और 10 की बजाय 50 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा.

UP Police Vacancy 2025: 12वीं पास के ल‍िए यूपी पुल‍िस में न‍िकली वैकेंसी, तैयारी करने वालों के ल‍िए आ गया बड़ा Update

ऐज लिमिट में भी मिलेगी स्पेशल छूट

गजट नोटिफिकेशन के अनुसार, BSF में भर्ती के सामान्य उम्मीदवारों के लिए एज लिमिट 18 से 23 साल है. पूर्व अग्निवीरों के पहले बैच को ऐज लिमिट में 5 साल की छूट दी जाएगी. इसके बाद 3 साल की छूट मिलेगी. फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) भी पूर्व अग्निवीरों को नहीं देना होगा, क्योंकि वे यह टेस्ट पहले दे चुक हैं.

विज्ञापन

हर साल 50 प्रतिशत पूर्व अग्निवीर भर्ती किए जाएंगे. पूर्व सैनिकों को 10 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा और ट्रेड्समैन की भर्ती के लिए 3 प्रतिशत का आरक्षण रहेगा. वहीं 50 प्रतिशत पदों पर भर्ती नोडल फोर्स करेगी. 47 प्रतिशत भर्ती स्टाफ सेलेक्शन कमीशन के जरिए होगी. पहले फेज में जो सीटें खाली रह जाएंगी सीटों को भी दूसरे फेज में ही भरा जाएगा.

SSC GD Constable 2026: 10वीं पास के ल‍िए सरकारी नौकरी, 25487 पदों के लिए आवेदन शुरू, देखें डिटेल्स

विज्ञापन

महिलाओं की भर्ती जरूरत के अनुसार

गजट नोटिफिकेशन के अनुसार, BSF में कांस्टेबल भर्ती के लिए सामान्य उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं है. पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों के लिए भी इतनी ही शैक्षणिक योग्यता मान्य रहेगी. वहीं महिला उम्मीदवारों के लिए जरूरत के हिसाब से BSF के महानिदेशक (DG BSF) सीटें निर्धारित करेंगे. गृह मंत्रालय ने भर्ती के नियमों में इसलिए बदलाव किया है, ताकि युवाओं के लिए 4 साल की नौकरी के बाद CAPFs और असम राइफल्स में स्थायी नौकरी का विकल्प रहे.

वहीं केंद्रीय सुरक्षा बलों को पहले से अनुभवी, प्रशिक्षित और अनुशासित सिपाही मिलें. बता दें कि केंद्र सरकार ने जून 2022 में अग्निपथ योजना शुरू की थी, जिसके तहत 17.5 से 21 साल के युवाओं को 4 साल के लिए सेना के तीनों अंगों में शामिल किया जाता है. 4 साल के बाद 75 प्रतिशत अग्नवीर बाहर कर दिए जाते हैं और 25 प्रतिशत अग्निवीरों को ही आगे कंटिन्यू किया जाता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola