Bengaluru News : कई बार लापरवाह कर्मचारी और अधिकारी आसानी से लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं करते हैं। परेशान होकर जब लोग अधिकारियों को शर्मसार करते हैं तो अधिकारियों और कर्मचारियों की नींद टूटती है और आनन फानन में रुका हुआ काम रातोंरात पूरा कर दिया जाता है। इसका जाता जागता उदाहरण बेंगलुरु से सामने आया है. जहां एक टूटी कुर्सी का कमाल देखने को मिला।
कोरमंगला के 7वें क्रॉस रोड पर एक पुरानी टूटी हुई कुर्सी चर्चा का विषय बन गई। 20 दिन पहले एक अस्पताल के सामने एक छोटे से सिंकहोल पर रखी गई इस टूटी हुई कुर्सी ने बीबीएमपी अधिकारियों को हरकत में आने और समस्या को ठीक करने के लिए मजबूर कर दिया।
दरअसल अस्पताल के सामने एक सिंकहोल टूटा हुआ था, बार-बार शिकायत करने के बाद भी अधिकारी इस समस्या को संज्ञान में नहीं लेते थे। गड्ढा दूर से दिखाई भी नहीं देता था तो वहां के निवासियों और दुकानदारों ने एक टूटी हुई कुर्सी को सिंकहोल के पास रख दिया, किसी ने इसका वीडियो बनाया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
बताया गया कि सिंकहोल 20 दिनों से था और ठीक नहीं किया जा रहा था लेकिन कुर्सी 2-3 दिन पहले रखी गई थी। इसके बाद तुरंत सड़क ठीक करा दी गई। दक्षिण बेंगलुरु क्षेत्र के बीबीएमपी के कार्यकारी अभियंता के अनुसार, सिंकहोल, जिसका व्यास 4 फीट था, बीडब्ल्यूएसएसबी मैनहोल पर हुआ था। उन्होंने कहा, “सिंकहोल पर कुर्सी रखे जाने का एक वीडियो क्लिप हमारे साथ साझा किया गया था और बीडब्ल्यूएसएसबी मेनहोल होने के बावजूद हमने तुरंत इसे ठीक कर दिया।”
यह भी पढ़ें : सूरत के स्ट्रीट वेंडर ने बेचा 13000 रुपये का एक टोस्ट; आखिर क्या है इसकी खासियत?
गड्ढे के पास ही काम करने वाले एक शख्स ने बताया कि किसी व्यक्ति ने वहां कुर्सी रखी होगी। एक सुबह, मैंने कुर्सी रखी हुई देखी, और अगले दिन गड्ढा बंद कर दिया गया। लेकिन यह सिर्फ एक अस्थायी समाधान जैसा लगता है। काम को ठीक किया जाना चाहिए, क्योंकि इससे दुर्घटना हो सकती है।
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
4 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
5 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
6 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
6 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
8 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
9 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
11 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
11 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
11 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines