Britain Work Permit Visa Norms Changed: ब्रिटेन जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बुरी खबर है। सऊदी अरब के बाद ब्रिटेन ने भी वर्किंग वीजा के नियमों में बदलाव कर दिया है। इससे भारतीयों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। नए नियमों के अनुसार, ब्रिटेन में काम करने वाले विदेशी कर्मचारी अब अपने परिवार को साथ नहीं ले जा पाएंगे। ब्रिटेन के गृह सचिव जेम्स क्लेवरली ने संसद में बयान देकर नियमों में बदलाव की जानकारी दी। इसके बाद प्रधानमंत्री सुनक ने एक ट्वीट करके वर्किंग वीजा नियम बदलने की जानकारी लोगों को दी। वहीं वर्किंग वीजा नियम बदलने के पीछे का मकसद अप्रवासियों की संख्या को कम करना है।
स्टूडेंट्स को विशेष तौर पर मानना होगा नियम
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुनक सरकार ने बाहर से आकर ब्रिटेन में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए भी यह नियम बनाया है। अब वे तब तक परिवार को साथ नहीं रख सकेंगे, जब तक वे पोस्ट ग्रेजुएशन या संबंधित कोर्स की डिग्री हासिल नहीं कर लेते। हेल्थ और केयर टेकर के तौर पर परिवार को या परिवार के किसी सदस्य को साथ ले जाना बैन होगा। वहीं दूसरे देश से आकर ब्रिटेन में नौकरी करने वालों को अब वीजा लेने के लिए न्यूनतम वेतन बढ़ाना होगा। हालांकि अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री सुनक ने कहा कि ब्रिटेन में काफी अप्रवासियों का आना हो रहा है। इसे कम करने के लिए ही सरकार ने यह एक्शन लिया है। इससे सुनिश्चित होगा कि अप्रवासन से ब्रिटेन का फायदा हो।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
वर्किंग वीजा के लिए सैलरी का नियम बदला गया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में ब्रिटेन में करीब साढ़े 7 लाख अप्रवासी आए, जिससे सरकार और अन्य कई विभागों पर दबाव पड़ा। वर्किंग पॉलिसी प्रभावित हुई। नए वीजा नियम साल 2024 से प्रभावी हो जाएंगे। ऐऐ में अब कुशल श्रमिक वीजा लेकर ब्रिटेन आने वालों की सैलरी 26,200 ब्रिटिश पौंड से बढ़ाकर 38,700 ब्रिटिश पौंड कर दी गई है। इतनी सैलरी होने पर ही उन्हें ब्रिटेन का वर्किंग वीजा मिल पाएगा। फैमिली वीजा कैटेगरी में अप्लाई करने वालों को 18,600 ब्रिटिश पौंड सैलरी ही दिखानी होगी। वहीं ब्रिटिश सरकार के इस कदम से करीब 3 लाख भारतीयों पर असर पड़ेगा। उन्हें अपने देश लौटना होगा, क्योकि नए नियमों के बाद वे ब्रिटेन में रहने के पात्र नहीं हैं।
संबंधित खबरें
'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
1 hr agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
2 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
2 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
2 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
3 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
3 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
4 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
5 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines