Brij Bhushan on Vinesh Phogat Haryana Results 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में बीजेपी ने जीत की हैट्रिक लगा ली है। राज्य की 90 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 50 सीटों के आंकड़े को छूती नजर आ रही है। हालांकि इसी बीच कांग्रेस के लिए अच्छी खबर यह है कि पार्टी की स्टार कैंडिडेट विनेश फोगाट ने जुलाना से जीत हासिल कर ली है। विनेश फोगाट भारी मतों से जीत गई हैं। मगर विनेश की जीत कई लोगों की आंखों में खटक रही है। इस लिस्ट में एक नाम बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह का भी शामिल है।
नायक नहीं खलनायक- बृजभूषण
आजतक के साथ खास बातचीत में बृजभूषण शरण सिंह ने विनेश की जीत पर चुप्पी तोड़ी है। बृजभूषण सिंह ने कहा कि जिस तरह से हरियाणा में किसान आंदोलन और पहलवानों के नाम पर लोगों को भ्रमित किया गया, यह बताता है कि जो पहलवान जीते हैं वो नायक नहीं खलनायक हैं। बहुत अच्छा हुआ वो जीत गई, लेकिन कांग्रेस का सत्यानाश हो गया। उन्हें तो जीतना ही था।
यह भी पढ़ें- हरियाणा में उलटफेर के 5 कारण, हारी हुई बाजी में BJP को कैसे मिली जीत?
बेईमानी से जीतीं- बृजभूषण
विनेश फोगाट पर निशाना साधते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि वो यहां (रेसलिंग) में भी बेईमानी करके जीत जाती थीं और वहां (चुनाव) में भी जीत गई। हालांकि उनकी जीत की वजह से कांग्रेस पार्टी का सत्यानाश हो गया। बता दें कि कांग्रेस के टिकट पर जुलाना से चुनाव लड़ने वाली प्रत्याशी विनेश फोगाट 6,015 वोटों से जीत गई हैं। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार योगेश कुमार को मात दे दी है।
यह भी पढ़ें- हरियाणा के मुस्लिम बहुल इलाकों में कांग्रेस का क्लीन स्वीप, 3 सीटों पर बीजेपी पिछड़ी
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
31 secs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
1 hr agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
2 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
3 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
4 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
5 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
5 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
6 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
7 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines