हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

'सावधान! बम से उड़ा देंगे...', पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को भेजा गया धमकी भरा ईमेल, अमित शाह तक पहुंचा मामला

Bomb Threat News: पश्चिम बंगाल के गवर्नर को धमकी भरा ईमेल आया है, जिसमें उन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. ईमेल मिलने के बाद उनकी सिक्योरिटी और टाइट कर दी गई है. वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को मामले की जानकारी दी गई, जिन्होंने आवश्यक निर्देश भी दिए.

विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस

Bomb Threat Email to Governor: पश्चिम बंगाल मेू IPAC के दफ्तर में ED की रेड के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भड़क गईं और उन्होंने अलग से ड्रामा किया. इन सभी के बीच पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को किसी ने धमकी भरा ईमेल भेज दिया, जिसमें लिखा था कि तुम्हे बम विस्फोट में उड़ा देंगे. ईमेल पढ़ते ही उनकी सिक्योरिटी और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. राज्यपाल की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई.

कोलकाता में IPAC पर ED की छापेमारी, फाइलें लेकर भागे अधिकारी, CM ममता बोलीं- चोरी करना चाहते हैं हमारी रणनीति

आधी रात को ही बुलाई गई आपात बैठक

राज्यपाल के स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को मामले की जानकारी दी गई है. पुलिस के साथ-साथ CRPF को भी राज्यपाल की सुरक्षा में तैनात कर दिया गया है. धमकी भरा ईमेल मिलते मिलने के बाद आधी रात को ही राज्यपाल बोस की सुरक्षा के प्रभारी ने सुरक्षा बलों के साथ बैठक की. इसके बाद राज्यपाल भवन में हाई अलर्ट की घोषणा करके चप्पे-चप्पे पर निगरानी कड़ी कर दी गई. किसी को भी राज्यपाल भवन में आने से रोका गया.

विज्ञापन

मोबाइल नंबर से ट्रेस कर रहे आरोपी को

लोकभवन के अधिकारी ने बताया कि जिसने धमकी भरा ईमेल भेजा है, उसने एक मोबाइल नंबर भी ईमेल में लिखा है, जिसे ट्रेस करके आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी मामले का पता चलते फोन पर गवर्नर से बात की और पुलिस विभाग को कड़े निर्देश दिए. राज्यपाल आनंद बोस को जेड-प्लस सिक्योरिटी पहले ही मिली हुई है और अब उनकी सुरक्षा में केंद्रीय सुरक्षाबलों के 60 से 70 जवान भी तैनात कर दिए गए हैं.

‘भगवान राम मुस्लिम थे’, TMC विधायक का विवादित बयान, BJP ने कहा-यह हिंदू धर्म का अपमान

विज्ञापन

अमित मालवीय ने पोस्ट लिख दी प्रतिक्रिया

राज्यपाल को धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद BJP ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सवाल उठाए. BJP के आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने X पर पोस्ट में लिखा कि ममता बनर्जी के राज में गवर्नर भी सुरक्षित नहीं हैं. यह ममता बनर्जी का राज है और इसमें आपका स्वागत है, जहां गवर्नर भी सुरक्षित नहीं हैं. पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है. ममता बनर्जी अब कोयला तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी को बचाने आ गई हैं, सबूत की फाइलें छिपा रही हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola