Honey Singh Receives Threats: मशहूर रैपर और बॉलीवुड सिंगर हनी सिंह को कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने वॉइस नोट के जरिए जानमाल की धमकी दी है। यह शिकायत हनी सिंह के ऑफिस की तरफ से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को की गई है। स्पेशल सेल वॉयस नोट की जांच कर रही है।
हनी सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मौत से किसको डर नहीं लगता। मुझे बस जिंदगी में एक ही चीज से डर लगता है। वह है मौत से। उन्होंने आगे कहा कि अब तक उन्हें केवल लोगों का प्यार मिला है। यह पहली बार है जब उन्हें धमकी भरा फोन आया। हनी सिंह ने कहा कि मैं वास्तव में डरा हुआ हूं और दिल्ली पुलिस से सुरक्षा मांगी है। दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू की है।
वॉयस नोट में क्या, नहीं हुआ खुलासा
सिंगर हनी सिंह ने अभी इसका खुलासा नहीं किया है कि वॉयस नोट में क्या है, लेकिन वक्त आने पर खुलासा करने की बात कही है। हनी सिंह ने बताया कि उन्होंने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की है। मैंने पुलिस को सबूत दे दिए हैं। उन्होंने उन्हें और उनके एक कर्मचारी को वॉयस नोट आया है।
सिद्धू मूसेवाला का हत्यारोपी है गोल्डी बराड़
गोल्डी बराड़ वही गैंगस्टर है, जिस पर सिद्धू मूसेवाला के मामले में भी हत्या का आरोप है। रिपोर्ट्स के मुताबिक गोल्डी का पूरा नाम सतविंदरजीत सिंह है। उसका जन्म 1994 में हुआ था और वह बीए स्नातक है। वर्तमान में गोल्डी कनाडा में रहता है और पंजाब में एक मॉड्यूल के माध्यम से वहां से दूर रहकर काम करता है। बराड़ के खिलाफ आपराधिक गतिविधियों के कई मामले लंबित हैं।
बराड़ ने सलमान को दी थी धमकी
गोल्डी बराड़ ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को भी धमकाया था। उसने मार्च में ईमेल भेजकर सलमान को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।
यह भी पढ़ें: West Bengal Panchayat polls: पंचायत चुनाव में हिंसा, बंगाल के लिए शर्म की बात है, कलकत्ता HC ने दिए CBI जांच के आदेश
संबंधित खबरें
'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
54 mins agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
1 hr agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
2 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
3 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
4 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
6 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
6 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
7 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines