Frankfurt to Hyderabad Flight News: गुजरात के अहमदाबाद शहर में एयर इंडिया का बोइंग प्लेन 787-8 क्रैश होने के बाद बोइंग कंपनी के प्लेन काफी सुर्खियों में हैं। अब एक और बोइंग प्लेन को लेकर खबर आई है कि बोइंग ड्रीमलाइनर 787-9 में फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आई फ्लाइट को वापस जर्मनी लौटना पड़ा। फ्लाइट को हैदरबाद के राजीव गांधी अंतररार्ष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने की परमिशन नहीं दी गई।
फ्लाइट काफी देर तक आसमान में मंडराती रही और फिर जमर्नी लौट गई। देररात फ्लाइट वापस फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर लैंड हुई, जबकि इस फ्लाइट को आज सुबह हैदराबाद में लैंडिंग करनी थी। हालांकि हैदराबाद में फ्लाइट को उतरने की परमिशन नहीं देने की ऑफिशियल वजह तो पता नहीं चली है, लेकिन सूत्रों के अनुसार फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली थी, इसलिए फ्लाइट को एयरपोर्ट पर उतरने नहीं दिया गया।
आज सुबह हैदराबाद में होनी थी लैंडिंग
मिली जानकारी के अनुसार, लुफ्थांसा एयरलाइन की फ्लाइट LH752 फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट से भारतीय समयानुसार दोपहर 2:15 बजे फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट से रवाना हुई थी। आज सुबह 6 बजे राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट को उतरना था, लेकिन फ्लाइट को रास्ते से ही वापस भेज दिया गया। हैदराबाद एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने घटनाक्रम की पुष्टि की। अधिकारी ने बताया कि हैदराबाद आई एक फ्लाइट को वापस मोड़ा गया, तब फ्लाइट इंडियन एयर स्पेस से बाहर थी।
दूसरी ओर, फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने फ्लाइट के वापस आने की पुष्टि कर दी है, लेकिन लुफ्थांसा एयरलाइन की ओर से कोई बयान नहीं आया है। फ्लाइट के वापस लैंड होते ही यात्रियों को इमरजेंसी गेट से उतारा गया। यात्रियों को होटल में ठहराया गया है और उनकी फ्लाइट को री-शेड्यूल किया जाएगा। इस बार किसी दूसरी एयरलाइन के विमान में फ्लाइट जा सकती है। फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर विमान की बम-डॉग स्कवायड के साथ चैकिंग की गई, लेकिन कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली।
यह भी पढ़ें: पेरू में जबरदस्त भूकंप से एक की मौत, कई इमारतें भी ध्वस्त; देररात लगे 6.1 की तीव्रता वाले झटके
बोइंग कंपनी के विमानों पर उठे सवाल
बता दें कि अहमदाबाद में एयर इंडिया का जो विमान क्रैश हुआ, वह बोइंग कंपनी का ही 787-8 ड्रीमलाइनर प्लेन था। एयर इंडिया एक्सप्रेस की कोलकाता-हिंडन फ्लाइट भी बोइंग प्लेन में आई थी, लेकिन तकनीकी खराबी होने की वजह से फ्लाइट घंटों लेट हुई। अब लुफ्थांसा की फ्लाइट बोइंग प्लेन में आई तो बम की धमकी मिल गई, इसलिए फ्लाइट ने यूटर्न ले लिया, लेकिन अचानक फ्लाइट के वापस लौटने की बात हजम नहीं हो रही, इसलिए एयरलाइन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इंडियन एविएशन भी मामले की गहन जांच करेगा।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
3 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
3 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
5 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
7 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
7 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
9 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
9 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
9 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
9 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines