महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के चुनाव से ठीक पहले तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष के. अन्नामलाई के एक बयान को लेकर विवाद पैदा हो गया. अन्नामलाई ने चुनाव प्रचार में मुंबई को इंटरेनशनल सिटी बताते हुए कहा था कि मुंबई पर किसी एक राज्य का नहीं बल्कि पूरे देश और दुनिया का हक है. इस बयान को एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने ‘मराठी मानुस’ का अपमान बताते हुए तीखा हमला बोला. एक रैली में राज ठाकरे ने अन्नामलाई के नाम का मजाक उड़ाते हुए उन्हें ‘रसमलाई’ कहा और 1960 के दशक के पुराने विवादित नारे ‘हटाओ लुंगी, बजाओ पुंगी’ को फिर से जिंदा कर दिया. यह नारा बाल ठाकरे ने दक्षिण भारतीयों के खिलाफ दिया था.
‘सामना’ में भी निशाना
शिवसेना (उद्धव गुट) के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में भी अन्नामलाई पर निशाना साधा है. सामना में लिखा है, ‘कोई भी ऐरा-गैरा, लुंगी-सुंगी मुंबई आता है. महाराष्ट्र के अभिमान को धक्का पहुंचाकर चला जाता है. मराठी शासक उसका समर्थन करते हैं. एक भयंकर तस्वीर है. जब भाजपा का यह महाराष्ट्रद्रोही रसमलाई मंच पर भाषण दे रहा था, तब मुंबई भाजपा के कई मराठी नेता मंच पर मौजूद थे और रसमलाई की इस अमृत वाणी से उन्हें कोई चिढ़ नहीं हुई.’
यह भी पढ़ें : Exclusive: बीच चुनाव क्यों टूटा NDA? अजित पवार ने दिया जवाब, बोले- ‘युवाओं को विकास चाहिए’
अन्नामलाई को ‘भिखारी भाजपा नेता’ बताते हुए साथ ही लिखा है, ‘भाजपा का हिंदुत्व या मराठी अस्मिता से कोई संबंध था ही नहीं. सत्ता और धन के लालच में मजबूर ये लोग महाराष्ट्र के अपमान को खुली आंखों से सहन कर रहे हैं. कौन और कहां का अन्नामलाई? तमिलनाडु में ही उसे तमिल अस्मिता और संस्कृति का गद्दार माना जाता है.’
आदित्य ठाकरे का निशाना
शिवसेना (उद्धव गुट) नेता आदित्य ठाकरे ने भी सोमवार को कहा कि अन्नामलाई के बयानों से पता चलता है कि उनकी पार्टी मुंबई और महाराष्ट्र को ‘सिर्फ बेइज्जत करना और लूटना चाहती है.’ आदित्य ठाकरे ने कहा, ‘अन्नामलाई BJP का चेहरा हैं, जो ‘जीरो’ है. वह वहां (तमिलनाडु में) जीत नहीं पाए और अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए.
यह भी पढ़ें : ‘लात मारकर बाहर कर दूंगा…’, हिंदी को लेकर राज ठाकरे ने यूपी-बिहार वालों को धमकाया
उन्होंने तमिलनाडु के एमके स्टालिन की तारीफ करते हुए कहा कि CM स्टालिन इतनी तेजी से तमिलनाडु को आगे बढ़ा रहे हैं, जबकि ये लोग सिर्फ लड़ रहे हैं, गालियां दे रहे हैं.
अन्नामलाई का पलटवार
अन्नामलाई ने पलटवार करते हुए राज और आदित्य ठाकरे को चुनौती देते हुए कहा, ‘मैं एक किसान का बेटा हूं और धमकियों से नहीं डरता. मैं मुंबई आ रहा हूं, हिम्मत है तो मेरे पैर काटकर दिखाओ.’ अन्नामलाई ने आरोप लगाया कि ठाकरे परिवार क्षेत्रीय भावनाओं को भड़काकर अपनी राजनीतिक जमीन बचाने की कोशिश कर रहा है.
संबंधित खबरें
दिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 min ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
30 mins agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
2 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
2 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
2 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
3 hrs ago'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई', जॉर्डन चर्च अटैक की भारत ने की निंदा
3 hrs agoसऊदी अरब में फंसे कश्मीरी उमरा यात्री, फ्लाइट रद्द होने से बढ़ रहा खर्च
3 hrs agoक्या हैं पुलिस बॉन्ड, कितने प्रकार के होते, उल्लंघन किया जाए तो क्या होगा?
4 hrs agoभारत को घेर रही थी विदेशी महिला, पीयूष गोयल ने जवाब देकर किया मुंह बंद
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines