Blast In Kerala: केरल के एर्नाकुलम जिले में ईसाइयों की एक प्रार्थना सभा में एक के बाद एक कई ब्लास्ट हुए हैं। इसमें एक महिला की मौत हो गई जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। धमाकों के बाद पुलिस ने पूरे हाल को सील कर दिया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। बताया जा रहा है कि विस्फोट सुबह 9 बजे हुआ। विस्फोट का एक वीडियो भी सामने आया है। एनएसजी की NBDS टीम भी केरल जाएगी। वहीं चार सदस्यीय एनआईए की टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।
प्रारंभिक सूचना के मुताबिक एर्नाकुलम के कलामासेरी स्थित एक कन्वेंशन सेंटर में सभा के दौरान जोरदार ब्लास्ट हुआ। कन्वेंशन सेंटर में यहोवा के साक्षी संप्रदाय के लोगों की प्रार्थना सभा चल रही थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे लेकर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से बात की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। साथ ही इसके बारे में जानकारी इकट्ठी करने की बात कही है। सीएम ने कहा कि वहां सभी अधिकारी मौजूद हैं और डीजीपी भी वहां जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे घटना को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं और इसे लेकर उन्होंने डीजीपी से बात भी की है।
सभा में मौजूद थे हजारों लोग
अधिकारियों के मुताबिक विस्फोट के वक्त सभा में 2000 से ज्यादा लोग मौजूद थे। घटना के तुरंत बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई। राहत और बचाव कार्य जारी है। आने जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। विस्फोट इतना तेज था कि पूरा कन्वेंशन सेंटर हिल गया और चारों तरफ भगदड़ मच गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना की जांच एनआईए करेगी। वहीं फॉरेंसिक टीम भी जल्द ही मौके पर पहुंचने वाली है। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी घटना पर हैरानी जताई है। उन्होंने इसकी निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
ये भी पढ़ें-घाटी में आतंकवाद का ग्राफ हुआ जीरो, डीजीपी बोले- धारा 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में बदल रहे हालात
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
5 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
7 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
7 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
7 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
8 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
9 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
9 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
9 hrs ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
10 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines