BJP Tag on EVM in West Bengal Voting: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर देश के 8 राज्यों की 58 सीटों पर छठे चरण का मतदान हो रहा है। इस लिस्ट में बंगाल की भी 8 सीटों के नाम शामिल हैं। हालांकि वोटिंग के दौरान बंगाल में बीजेपी के टैग वाली EVM मशीन देखी गई। TMC ने मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की तो चुनाव आयोग ने भी मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए TMC की बोलती बंद कर दी।
TMC ने शेयर की तस्वीर
दरअसल पश्चिम बंगाल के पोलिंग बूथ पर एक या दो नहीं बल्कि 5 EVM मशानों पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का टैग मौजूद था। इसकी फोटो तृणमूल कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट पर शेयर की है। तस्वीर पोस्ट करते हुए TMC ने लिखा कि ममता बनर्जी ने कई बार आरोप लगाया कि बीजेपी ईवीएम की मदद से चुनाव के साथ छेड़छाड़ कर रही है। आज बंकुरा के रघुनाथपुर में बीजेपी के टैग वाली 5 EVM मिली हैं।
चुनाव आयोग से पूछा सवाल
TMC ने चुनाव आयोग को टैग करते हुए कहा कि आयोग इस मामले पर तुरंत कार्रवाई करे और जरूरी एक्शन ले। बता दें कि इससे पहले भी कई विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग पर सत्तारूढ़ दल के प्रति पक्षपात करने का आरोप लगाया है।
चुनाव आयोग ने दिया जवाब
हालांकि चुनाव आयोग ने भी TMC के सवाल पर करारा जवाब दिया है। चुनाव आयोग ने एक्स प्लेटफॉर्म पर ट्वीट शेयर करते हुए लिखा कि EVM कमीशन करते हुए एक कॉमन टैग पर सभी पार्टियों के कैंडिडेट्स से हस्ताक्षर करवाए जाते हैं। ये पांचों ईवीएम कमीशन करते समय सिर्फ बीजेपी के कैंडिडेट उपलब्ध थे। इसलिए इसपर उनके हस्ताक्षर मौजूद हैं। चुनाव आयोग ने साफ किया कि ये पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होती है और इसकी वीडियोग्राफी की जाती है। पांच ईवीएम को छोड़ दिया जाए तो बाकी ईवीएम पर सभी पार्टियों के एजेंट्स के हस्ताक्षर मौजूद हैं।
संबंधित खबरें
UP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
17 mins agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
1 hr agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
1 hr agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
2 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
3 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
3 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
4 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
4 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
5 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines