हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले- कांग्रेस भाई-बहन की पार्टी, जिसका कोई आधार नहीं

विज्ञापन
जेपी नड्डा

शिमला: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को कहा ‘कांग्रेस भाई-बहन की पार्टी बनकर रह गई है। अब उसका कोई आधार नहीं है। वह ऊना में भाजपा जिला कार्यालय के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। आगे उन्होंने बोला कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 380 सीटों पर लड़ी थी और उसके उम्मीदवारों ने 370 सीटों पर अपनी जमानत खो दी थी, जो इस तथ्य की पुष्टि करता है कि देश की जनता का कांग्रेस पार्टी में अब कोई विश्वास नहीं।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा भाजपा अपना रंग नहीं बदलती है लेकिन अन्य पार्टियां हमेशा ऐसा करती हैं। हम अपने एजेंडे और सिद्धांतों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृष्टि थी कि राज्य स्तर पर और जिला स्तर पर भी सभी राज्य भाजपा इकाइयों का अपना मुख्यालय हो। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2014 में फैसला किया था कि पूरे देश में 512 कार्यालयों का निर्माण किया जाएगा और इनमें से 235 कार्यालय पूरे हो चुके हैं और शेष कार्यालयों के लिए काम चल रहा है।”

विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि ये कार्यालय पार्टी कार्यकर्ताओं को जिले में पार्टी के आधार को मजबूत करने के लिए विभिन्न रणनीतियों को तैयार करने आकर्षित करने और लागू करने में मदद करेंगे। उन्होंने कहा आज भाजपा 18 करोड़ से अधिक समर्पित और प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं के साथ दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और एक अलग और स्पष्ट विचारधारा वाली राजनीतिक पार्टी है। नड्डा ने दावा किया कि एक पार्टी के रूप में भाजपा हमेशा क्षेत्रीय आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola