BJP Parliamentary Party Meeting Update: भाजपा की संसदीय बोर्ड की बैठक में आज संसद की लाइब्रेरी परिसर में हुई। बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सभी सांसद पहुंचे। इस दौरान पीएम ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के सांसदों का व्यवहार दुखी करने वाला है। इनके व्यवहार को देखकर यह लगता है कि संसद सुरक्षा चूक मामले के आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। या फिर वे उनका समर्थन कर रहे हैं।
पीएम ने कहा कि आज के मतदाताओं को कांग्रेस राज में हुए घोटालों को बताने की आवश्यकता है। ताकि वे विपक्ष की सच्चाई जान सके। पीएम ने कहा कि विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य यही है उन्हें यही रहना है आगे नहीं जाना है। अभी इस हाॅल में जो जगह खाली है लगता है अगली बार यह जगह भी भर जाएगी।
विपक्ष हमेशा विपक्ष में ही बैठेगा
पीएम मोदी ने भाजपा और अन्य विपक्षी पार्टियों की सोच में अंतर बताते हुए कहा कि विपक्ष का एकमात्र मकसद मुझे सत्ता से हटाना है लेकिन हमारा मकसद देश का विकास करना है। पीएम ने कहा कि विपक्ष अपनी हताशा में आकर ये कदम उठा रहा है। संसद में जो हुआ उसका समर्थन विपक्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने मन बना लिया है कि वो विपक्ष में ही बैठेगा।
सभी सांसद करें अपने क्षेत्र का दौरा
संसदीय दल की मीटिंग में पीएम मोदी ने कहा कि इस सत्र की समाप्ति के बाद आप सभी अपने संसदीय क्षेत्रों का दौरा कर यह सुनिश्चित करें कि सभी लोगों को केंद्र की योजनाओं का लाभ मिले और छोटी-छोटी सभाओं का आयोजन कर लोगों को बताए कि देश का विकास कैसे हो रहा है? इससे पहले भाजपा ने 7 दिसंबर को संसदीय बोर्ड की बैठक की थी। बैठक में उन्होंने तीन राज्यों में मिले जनादेश को लेकर चर्चा की थी।
संबंधित खबरें
दुश्मन के खेमे में मचेगी 'प्रलय'! क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण
44 mins ago'लोकतंत्र बचाओ, SIR रद्द करो', CJP का दिल्ली के बाद अब दक्षिण में आंदोलन
3 hrs agoचार घंटे, 70 सवाल... सौरव दास और आशुतोष रांका से क्राइम ब्रांच ने की पूछताछ
3 hrs agoECI में IT चीफ की पावर पर चली कैंची, अब सीनियर अफसर से लेनी होगी हर मंजूरी
7 hrs agoयूथ कांग्रेस नेता ने चाचा की तेरहवीं के लिए छोड़ी रैली, पद से हटाया गया
8 hrs agoदिल्ली प्रदर्शन में पुलिस बर्बरता की जांच पर SC सख्त, CJI ने मांगी रिपोर्ट
8 hrs agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
8 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में 8 साल के आरोपी को जमानत क्यों और कैसे मिली?
9 hrs agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
9 hrs agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines