BJP New Year 2026 calendar: नए साल में भाजपा बड़े बदलाव के मूड में है. कैबिनेट विस्तार से राष्ट्रीय अधिवेशन तक बड़ा सियासी एजेंडा सामने है. हाल ही में 45 साल के नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर पार्टी पहले ही संकेत दे चुकी है कि वह संगठन और सरकार, दोनों स्तरों पर बदलाव के मूड में है. 17 और 18 फरवरी को दिल्ली में बीजेपी का राष्ट्रीय अधिवेशन प्रस्तावित है, जहां संगठन से जुड़े बड़े फैसले लिए जा सकते हैं.
किन राज्यों में कैबिनेट विस्तार की तैयारी
बीजेपी के नए साल का कैलेंडर इस बार काफी व्यस्त और सियासी तौर पर अहम रहने वाला है. साल की शुरुआत में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में कैबिनेट विस्तार की तैयारी है, जबकि केंद्र में बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल फेरबदल पर भी मंथन तेज हो गया है. माना जा रहा है कि नए साल में मोदी सरकार में कुछ नए चेहरों को मौका मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: विजय रथ बरकरार, संगठन में पीढ़ीगत बदलाव और 2026 की तैयारी… BJP के लिए कैसा रहा 2025?
मंत्रिमंडल विस्तार में किन राज्यों को पहल
सूत्रों के मुताबिक, मंत्रिमंडल विस्तार में यूपी, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु जैसे चुनावी राज्यों को खास तरजीह मिल सकती है. कुछ मंत्रियों के विभागीय दायित्वों में बदलाव हो सकता है, जबकि कुछ को संगठनात्मक जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं. मौजूदा हालात में करीब 10 नए चेहरों की गुंजाइश बनती दिख रही है.
पत्ते दुरुस्त करना चाहती है पार्टी
बीजेपी के भीतर इस पूरी कवायद को सिर्फ मंत्रियों के बदलने तक सीमित नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे संगठन, सरकार और चुनावी रणनीति को एक साथ साधने की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है. नए साल में बीजेपी का राजनीतिक कैलेंडर यह संकेत देता है कि पार्टी 2026 के चुनावी मोड में पूरी तरह उतरने से पहले अपने पत्ते दुरुस्त करना चाहती है.
यह भी पढ़ें: UP वालों को मिला छुट्टियों का तोहफा, नए साल में मिलेगा 24 सार्वजनिक अवकाश, बैंक वालों को 49 हॉलिडे
संबंधित खबरें
जयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
50 mins agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
1 hr agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
2 hrs agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
2 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
4 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
6 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
6 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
6 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
7 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines