BJP National Vice President Jay Panda Received Threat Call: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जय पांडा को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी भरे कॉल में कहा गया है कि आपका भी हाल ओडिशा के मंत्री नबा दास जैसा कर दिया जाएगा। बता दें कि इसी साल जनवरी में ओडिशा के तत्कालीन मंत्री नबा दास की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
जानकारी के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के सहायक को एक धमकी भरा कॉल आया, जिसमें फोन करने वाले ने धमकी दी कि जय पांडा के साथ भी वही किया जाएगा जो नबा दास के साथ किया गया था। मामले की शिकायत बुधवार को दिल्ली पुलिस से की गई है। घटना से संबंधित सभी जानकारियां दिल्ली पुलिस को दी गईं है।
कौन हैं जय पांडा?
जय पांडा 15वीं और 16वीं लोकसभा चुनाव में ओडिशा के केंद्रपाड़ा सीट से सांसद चुने गए थे। वे 2000 से 2009 तक दो बार राज्य सभा के सांसद भी रहे। जनवरी 2018 में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में जय पांडा को बीजू जनता दल ने पार्टी से निकाल दिया गया था। इसके चार महीने बाद उन्होंने BJD से इस्तीफा दे दिया था।
जय पांडा ने अपने खिलाफ साजिश का आरोप लगाते हुए चार मार्च 2019 को भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा में शामिल होने के चार दिन बाद ही उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बना दिया। बता दें कि जय पांडा ने मिशिगन टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से कम्यूनिकेशन में इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई की है।
(Provigil)
संबंधित खबरें
'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
52 mins agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
1 hr ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
4 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
4 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
4 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
5 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
5 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
5 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
6 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines