BJP National President Election: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है. आज शुक्रवार को न सिर्फ चुनाव की अधिसूचना जारी की गई, बल्कि निर्वाचक मंडल (इलेक्टोरल कॉलेज) की सूची का प्रकाशन भी कर दिया गया है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस चुनाव में नितिन नबीन एकमात्र उम्मीदवार होंगे और वे 19 जनवरी को सिंगल नॉमिनेशन दाखिल करेंगे. ऐसे में उनका अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है.
2 दिन ऐसे चलेगी चुनाव प्रक्रिया
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, 19 जनवरी को दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किए जाएंगे. 4 से 5 बजे के बीच नामांकन पत्रों की जांच होगी. 5 से 6 बजे तक नाम वापस लेने का समय निर्धारित किया गया है. चूंकि केवल एक ही नामांकन दाखिल होने की संभावना है, ऐसे में औपचारिक प्रक्रिया पूरी होते ही उम्मीदवार का निर्विरोध चुनाव तय माना जा रहा है. 20 जनवरी को सुबह 11:30 बजे नए अध्यक्ष का औपचारिक ऐलान होगा.
5708 सदस्यों का निर्वाचक मंडल
राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए तैयार की गई निर्वाचक मंडल सूची में कुल 5708 मतदाताओं को शामिल किया गया है. यह सूची देश के 30 राज्यों से तैयार की गई है, जहां संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. निर्वाचक मंडल में राष्ट्रीय परिषद और राज्य परिषद के सदस्यों के नाम शामिल हैं. नेशनल काउंसिल में संसदीय दल से 35 नेताओं को शामिल किया गया है. इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं.
कुछ राज्यों के नाम सूची से बाहर
प्रकाशित निर्वाचक मंडल सूची में BJP के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का नाम शामिल नहीं है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली, हरियाणा, त्रिपुरा और कर्नाटक जैसे राज्यों में अब तक संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है, जिसके चलते इन राज्यों के प्रतिनिधियों को फिलहाल निर्वाचक मंडल में शामिल नहीं किया गया है. BJP के भीतर इसे नेतृत्व परिवर्तन की औपचारिक प्रक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है, जहां संगठनात्मक सहमति के साथ नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगनी तय मानी जा रही है.
संबंधित खबरें
'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
14 mins agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
27 mins agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
44 mins agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
57 mins agoVideos: साइक्लोन अर्नब की मार, ओडिशा-आंध्र में ऊंची लहरें, उखड़े पेड़
1 hr agoचक्रवात 'अर्नब' ने कहां-कैसे मचाया तांडव? सैटेलाइट इमेज में दिखा रौद्र रूप
1 hr ago'इंस्टाग्राम से पोस्ट हटा रही सरकार...', दीपके ने केंद्र पर साधा निशाना
1 hr agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 hrs ago'20 बाजार, 20 कारोबारी, 20 मिनट', ट्रेड यूनियन का फिर राहुल गांधी को लेटर
3 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines