Bengal Violence: बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा की जांच के लिए बीजेपी की फैक्ट फाइंडिंग टीम कोलकाता पहुंची है। टीम की अगुवाई कर रहे सांसद रविशंकर प्रसाद ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। मैं बिहार से हूं, जहां इस तरह की घटनाएं अतीत की बात हैं। मेरे राज्य में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से होते हैं। मैंने सुना है मतगणना के दिन भी एक हत्या की सूचना मिली थी। ममता बनर्जी ने लोकतंत्र को शर्मसार किया है।
ममता को याद दिलाई बंगाल की राजनीति
भाजपा सांसद ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बंगाल में भड़की हिंसा की जांच के लिए मेरी अगुवाई में पांच सदस्यों की एक समिति बनाई है। आज मैं ममता जी को बंगाल की राजनीति में उनके विकास के बारे में याद दिलाना चाहता हूं। आपने बदसूरत और क्रूर वामपंथी शासन के खिलाफ लड़ाई लड़ी। लेकिन किस चीज ने आपकी राजनीति को वामपंथ से ज्यादा बदसूरत बना दिया? आपने ऐसा क्यों किया है? राजनीति अत्याचारों से भरी हो गई है? आपने क्या किया है? चुनाव में हर बार अदालत को हस्तक्षेप करना पड़ता है। यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट ने भी बंगाल हिंसा पर अपनी चिंता व्यक्त की है।
हम करेंगे बंगाल का दौरा
आगे उन्होंने सीएम बनर्जी से पूछा कि वह मीडिया का सामना करने की स्थिति में क्यों नहीं हैं। भाजपा सांसद प्रसाद ने कहा कि आपको शर्म आती है कि आपकी जीत में 45 लोगों की जान चली गई। अब, हम बशीरघाट जा रहे हैं। कल हम दक्षिण 24 परगना जाएंगे और फिर हम उत्तर बंगाल का दौरा करेंगे। हम पीड़ितों से मिलेंगे। आशा है कि हमें जाने की इजाजत मिलेगी।
राहुल गांधी की चुप्पी पर उठाया सवाल
रवि शंकर प्रसाद ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद राहुल गांधी से भी सवाल किया। पूछा कि आपकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी पीटा जा रहा है। आप उस पर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं? उन्होंने कहा कि बंगाल बीमार लोकतंत्र का शर्मनाक उदाहरण है। उनकी (विपक्ष की) चुप्पी दर्शाती है कि वे स्वार्थी हैं और सत्ता के लालच में किसी भी हद तक जा सकते हैं।
आगे बीजेपी सांसद प्रसाद ने कहा कि बीजेपी बंगाल के साथ जनता के साथ खड़ी रहेगी। बीजेपी लोकतंत्र पर हमले का बदला लेगी। यह बंगाल सुभाष चंद्र बोस, रवींद्रनाथ टैगोर, ईश्वर चंद्र विद्यासागर का है। आपने इसके साथ क्या किया?
टीम में ये सांसद शामिल
फैक्ट फाइंडिंग टीम में बागपत (उत्तर प्रदेश) के सांसद सत्यपाल सिंह, कोरहारा (उत्तर प्रदेश) की सांसद रेखा वर्मा, सिलचर (असम) के सांसद राजदीप रॉय, उत्तर प्रदेश के राज्यसभा सांसद बृजलाल और पटना (बिहार) के सांसद रविशंकर प्रसाद शामिल हैं।
वोटिंग के दिन जमकर हुई हिंसा, जीत में आगे TMC
बंगाल में 8 जुलाई को वोटिंग हुई। वोटिंग के दिन जमकर हिंसा हुई। मतपत्रों को लूटा गया। मुर्शिदाबाद, कूच बिहार, मालदा, दक्षिण 24 परगना, उत्तरी दिनाजपुर और नादिया जैसे कई जिलों से बूथ कैप्चरिंग और पीठासीन अधिकारियों पर हमले की खबरें आईं। मतपेटियों में आग लगाए जाने और विभिन्न स्थानों पर राजनीतिक दलों के बीच झड़प की भी खबरें सामने आईं। नतीजा राज्य चुनाव आयोग ने 10 जुलाई को पंचायत चुनाव के पुनर्मतदान की घोषणा की। परणाम 11 जुलाई को आए। तृणमूल कांग्रेस ने 28,985 और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 7,764 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस ने अब तक 2,022 सीटें हासिल की हैं।
यह भी पढ़ें: आपके घर के पास मिल रहा सबसे सस्ता टमाटर, लोग जमकर खरीद रहे, कैसे? यहां जानिए
संबंधित खबरें
संकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 hr ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
3 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
3 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
4 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
4 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
6 hrs agoLIVE: नीट पेपर लीक मामले में आरोप तय करने को लेकर फैसला रखा गया सुरक्षित
7 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
7 hrs ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines