नई दिल्ली: भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने पश्चिम बंगाल के मंत्री और टीएमसी नेता के अखिल गिरि के खिलाफ नॉर्थ एवेन्यू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। बता दें कि अखिल गिरि ने नंदीग्राम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
चटर्जी ने आईपीसी और एससी-एसटी अधिनियम की धाराओं के तहत गिरि के खिलाफ तत्काल कार्रवाई और प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया है। भाजपा सांसद ने ये भी मांग की है कि मामले को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी चीफ ममता बनर्जी को बयान देना चाहिए।
भाजपा संसद ने कहा कि अखिल गिरि उनकी सरकार में मंत्री हैं, उन्हें उन्हें तुरंत बर्खास्त करना चाहिए, उन्हें दिल्ली आकर माफी मांगनी चाहिए। बता दें कि इससे पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी अखिल गिरि के बयान को लेकर उनपर निशाना साधा था। स्मृति ईरानी ने अखिर गिरि के बयान को लेकर TMC को आड़े हाथों लिया। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से पूछा कि वे बताएं कि अखिल गिरी पर क्या एक्शन लिया गया?
बंगाल के मंत्री ने क्या कहा था
बता दें कि पश्चिम बंगाल के मंत्री अखिल गिरि ने नंदीग्राम में एक सभा में पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी के बारे में शर्मनाक टिप्पणी की थी। इसी दौरान उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नाम लिए बिना कहा था कि वे (सुवेन्दु अधिकारी) कहते हैं कि मैं सुंदर नहीं हूं, आप कितने सुंदर हैं! हम किसी को उनकी शक्ल से नहीं आंकते हैं, हम भारत के राष्ट्रपति के कार्यालय का सम्मान करते हैं। लेकिन हमारे राष्ट्रपति कैसे दिखते हैं।
बयान के बाद मंत्री ने माफी भी मांगी थी
संबंधित खबरें
'सुख, शांति और समृद्धि से भरा रहे जीवन...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
11 mins ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
2 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
2 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
3 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
5 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
5 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
5 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
6 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
7 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines