हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

J&K विधानसभा में अनोखा नजारा! BJP विधायक उड़ा रही थीं बजट की धज्जियां, NC विधायक ही कर रहे थे तारीफ

पिता देविंदर सिंह राणा के निधन के बाद देवयानी राणा नगरोटा विधानसभा क्षेत्र से हाल ही उपचुनाव जीता है. देविंदर सिंह राणा जम्मू से नेशनल कॉन्फ्रेंस के पुराने नेता थे. भाजपा में शामिल होने से पहले वह उमर अब्दुल्ला के करीबी रहे हैं.

विज्ञापन
विधायक देवयानी राणा का यह विधानसभा में पहला भाषण था.

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक अनोखा नजारा देखने को मिला. जहां, भाजपा की नवनिर्वाचित विधायक देवयानी राणा सरकार के बजट की जमकर आलोचना कर रही थी, और सत्ता पक्ष के विधायक ही उनकी तारीफ कर रहे थे. विधायक देवयानी राणा का यह विधानसभा में पहला भाषण था. जैसे ही विधायक उठीं तो सत्ताधारी नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक मेज थपथपाते नजर आए. उन्होंने उनके भाषण खत्म होने पर भी ऐसा ही किया.

विधायक राणा के बोलने से पहले विधानसभा स्पीकर अब्दुल रहीम राथर ने विधायकों से पहली बार की विधायक का हौसला बढ़ाने को कहा. पिता देविंदर सिंह राणा के निधन के बाद देवयानी राणा नगरोटा विधानसभा क्षेत्र से हाल ही उपचुनाव जीता है.

देविंदर सिंह राणा जम्मू से नेशनल कॉन्फ्रेंस के पुराने नेता थे. भाजपा में शामिल होने से पहले वह उमर अब्दुल्ला के करीबी रहे हैं. अक्टूबर 2024 के विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद उनका निधन हो गया. उमर अब्दुल्ला ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से उनके इस्तीफे को अपने सियासी करियर का सबसे बड़ा अफसोस बताया था. उनकी मौत के बाद, मुख्यमंत्री ने विधानसभा में एक भावुक भाषण दिया था.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : क्या है पीर पंजाल? जिसे बीजेपी ने बताया च्रंदभागा, जम्मू-कश्मीर में जमकर हो रहा बवाल

उपचुनाव में भी देविंदर सिंह राणा के लिए उमर अब्दुल्ला का लगाव देखने को मिला. नेशनल कॉन्फ्रेंस ने देवयानी राणा के खिलाफ केवल प्रतीकात्मक चुनाव लड़ा था. यहां तक कि उमर अब्दुल्ला ने नगरोटा में चुनावी भाषण के दौरान भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोला.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : ‘जो पास है वह तो संभाल लो, हमारा क्या करोगे?’, पाकिस्तानी PM के कश्मीर वाले बयान पर उमर अब्दुल्ला

बता दें, शुक्रवार को वित्त विभाग संभालने वाले मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा में 1.13 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था. फिर शनिवार को बजट की आलोचना करते हुए देवयानी राणा ने करीब 12 मिनट भाषण दिया. इस दौरान उन्होंने बजट को लेकर सरकार की खूब आलोचना की.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola