BJP Appoint Observer: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के संगठन चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। पार्टी ने महासचिव सुनील बंसल को बंगाल और विनोद तावड़े को बिहार और यूपी का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। शिव प्रकाश, सरोज पांडेय, गजेंद्र सिंह पटेल और अरविंद मेनन को एमपी, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश और तेलगांना की जिम्मेदारी सौंपी है।
बता दें कि शिवप्रकाश पार्टी में अभी राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। जबकि गजेंद्र सिंह पटेल खरगोन से सांसद होने के साथ-साथ राष्ट्रीय महामंत्री और एससी मोर्चा के अध्यक्ष भी हैं। वहीं सरोज पांडेय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और अरविंद मेनन राष्ट्रीय मंत्री की भूमिका में हैं।
बिहार-यूपी की किसे मिली जिम्मेदारी?
इसके अलावा सौदान सिंह, राजकुमार चाहर, सतीश पूनिया और श्रीकांत शर्मा को हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड का पर्यवेक्षक बनाया गया है। इसके अलावा विनोद तावड़े, संजीव चौरसिया, संजय भाटिया और लाल सिंह आर्य को बिहार और यूपी का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
वहीं सुनील बंसल, डॉ. संजय जायसवाल, अमित मालवीय और राजू बिस्टा को पश्चिम बंगाल, झारखंड, असम और हरियाणा का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में शिंदे की शर्तें नहीं मानने पर BJP के पास क्या विकल्प? यहां समझें पूरा प्लान
बता दें कि दिसंबर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव होने हैं। इससे पहले सभी राज्यों में संगठन के चुनाव संपन्न होने हैं। इसके लिए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पर्यवेकों की नियुक्ति की हैं इस बार पर्यवेक्षकों में पार्टी ने कई ऐसे नेताओं को मौका दिया है, जो राष्ट्रीय पटल पर पहली बार सामने आए हैं।
ये भी पढ़ेंः BJP के ऑफर पर शिंदे ने गिनाईं शर्तें, डिप्टी सीएम बनने को तैयार पर गृह मंत्रालय की भी मांग
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
2 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
2 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
2 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
3 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
4 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
5 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
6 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
7 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
8 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines