हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

EC के चुनावी रुझानों में हरियाणा में बीजेपी को बढ़त, J-K में कांग्रेस-NC गठबंधन आगे

Haryana Assembly Election Result 2024: जम्मू और कश्मीर में बीजेपी जम्मू क्षेत्र में बीजेपी बेहतर प्रदर्शन कर रही है। लेकिन हरियाणा में बीजेपी बेहतर प्रदर्शन करते हुए रुझानों में बहुमत हासिल करती दिख रही है।

विज्ञापन
राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के शुरुआती रुझानों में आगे चल रही हैं।

Haryana Assembly Election Result: हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी आगे चल रही है। शुरुआती रुझानों में पिछड़ने के बाद बीजेपी ने तेज वापसी की है और अब पार्टी कांग्रेस को पछाड़ती दिख रही है। हालांकि बीजेपी और कांग्रेस में ही जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। इनेलो और अन्य पार्टी को चुनिंदा सीटों पर ही बढ़त है।

ये भी पढ़ेंः EC के चुनावी रुझानों में हरियाणा में बीजेपी को बढ़त, J-K में कांग्रेस-NC गठबंधन आगे

चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों में हरियाणा में बीजेपी को 46 सीटों पर बढ़त है। कांग्रेस 37 सीटों पर आगे चल रही है। इनेलो 1 सीट पर आगे चल रही है। बसपा को एक सीट पर बढ़त है। अन्य उम्मीदवारों को 5 सीटों पर बढ़त है।

जम्मू और कश्मीर की बात करें तो नेशनल कॉन्फ्रेंस 40 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि बीजेपी 26 सीटों पर आगे हैं। कांग्रेस 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस की सीटों को जोड़ दें तो गठबंधन 47 सीटों पर आगे चल रहा है। पीडीपी 2 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि अन्य उम्मीदवार 15 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः Dushyant Chautala Uchana Vidhansabha Seat Result Live: उचाना में बृजेंद्र आगे, दुष्यंत छठे नंबर पर खिसके

जम्मू कश्मीर और हरियाणा में 90-90 सीटें हैं, दोनों जगहों पर बहुमत का आंकड़ा 46 है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें