BJP Assembly Bypolls 2024 Candidates List: भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को 4 राज्यों में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए 14 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी। इसमें गुजरात, कर्नाटक , हिमाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। जिन सीटों पर चुनाव होना हैं, उनमें गुजरात की 5, हिमाचल प्रदेश की 6, कर्नाटक की 1 और पश्चिम बंगाल की 2 सीटें शामिल हैं।
गुजरात की 5 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान
बीजेपी ने गुजरात की 5 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों का ऐलान किया है। बीजेपी ने विजापुर से डॉक्टर चतुरसिंह जावंजी चावड़ा, पोरबंदर से अर्जुनभाई देवभाई मोधवाडिया, मनावदर से अरविन्दभाई जिनाभा लड़ानी, खंभात से चिरागकुमार अरविन्दभाई पटेल और वाघोडिया से धर्मेन्द्र सिंह रानुभा वाघेला को टिकट दिया गया है।
हिमाचल प्रदेश में सभी 6 बागी कांग्रेसियों को टिकट
हिमाचल प्रदेश में सभी 6 बागी कांग्रेसियों को टिकट दिया गया है। सभी ने राज्यसभा चुनाव के दौरान बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में वोट किया था। इन नेताओं में से धर्मशाला से सुधीर शर्मा, लाहौल व स्पीति से रवि ठाकुर, सुजानपुर से राजिंदर राणा, बड़सर से इंद्र दत्त लखनपाल, गगरेट से चैतन्य शर्मा और कुटलैहड़ से देविन्दर कुमार भुट्टो को प्रत्याशी बनाया गया है। सभी नेताओं ने 23 मार्च को बीजेपी ज्वाइन की थी। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी को अयोग्य करार दिया था, जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
कर्नाटक-बंगाल की सीटों पर किसे उतारा गया?
बीजेपी ने कर्नाटक की एक सीट शोरापुर से नरसिंह नायक राजुगौड़ा को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, बंगाल की भगवानगोला सीट से भास्कर सरकार और बारानगर से सजल घोष को प्रत्याशी बनाया है।
यह भी पढ़ें: Breaking News LIVE: ‘केजरीवाल से हमने कोई हस्ताक्षर नहीं करवाए,’ ईडी ने आदेशों पर उठाए सवाल
सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी
इसके साथ ही सिक्किम में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 9 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की गई है। इसमें राजधानी गंगटोक से पेमा वांग्याल रिनिजिंग, अपर टडोंग से नीरेन भंडारी, मरटम-रमटक से चेवांग दादुल भूटिया, श्यारी से पेंपो शेरिंग लेप्चा, वेस्ट-पेंडम से भूपाल बरेली, टुमिन-लिंगी से फूरबा रिनजिंग शेरपा, मेली से योगेन राय, नामची-सिंघीथांग से अरुणा मंगेर और ग्यालशिंग-बरन्याक सीट से भीम कुमार शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: 13 कैंडिडेट, 9 नए चेहरे… UP में BJP ने क्यों काटा दिग्गजों का टिकट?
संबंधित खबरें
'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
29 mins agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
1 hr agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
2 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
2 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
3 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
3 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
3 hrs agoVideos: साइक्लोन अर्नब की मार, ओडिशा-आंध्र में ऊंची लहरें, उखड़े पेड़
3 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' ने कहां-कैसे मचाया तांडव? सैटेलाइट इमेज में दिखा रौद्र रूप
4 hrs ago'इंस्टाग्राम से पोस्ट हटा रही सरकार...', दीपके ने केंद्र पर साधा निशाना
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines