Bilkis Bano on Supreme Court Judgement: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बिलकिस बानो मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए दोषियों को 2 सप्ताह के अंदर संरेडर करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने इसके साथ ही गुजरात सरकार को भी फटकार लगाई है। कोर्ट ने अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि गुजरात सरकार को इस मामले में माफी देने का अधिकार नहीं है।
सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद खुशी जाहिर करते हुए बिलकिस बानो ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए नये साल जैसा है। कोर्ट के फैसले के बाद मेरी आंखों में आंसू आ गए। मुझे इस फैसले से बड़ी राहत मिली है। मैं डेढ़ साल के बाद आज पहली बार हंसी हूं। मुझे आज ऐसे लग रहा है जैसे किसी ने मेरे सीने से बड़ा पत्थर हटा दिया है। फैसला आने के बाद मैं आज अपने बच्चों से गले लगकर बहुत रोईं।
बिलकिस ने अपने वकील को दिया धन्यवाद
बिलकिस बानो ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद लोगों का न्यायपालिका के प्रति भरोसा और ज्यादा मजबूत हुआ हैं। मैं आज फिर कह रही हूं मेरी इस यात्रा में मेरे बच्चे और पति मेरे साथ हैं। मेरे पास कुछ ऐसे दोस्त भी हैं जिन्होंने मुझे बहुत सारा प्यार और सम्मान दिया है। इसके साथ ही बिलकिस ने अपने वकील का भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मुझे मेरे वकील ने भी कभी अकेला नहीं छोड़ा हमेशा मेरा साथ दिया। उनके जरिए ही मैं आज यहां तक पहुंची हूं।
पढ़ें सुप्रीम कोर्ट के फैसले की बड़ी बातें
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि दोषियों ने तथ्यों को छुपाकर रिहाई की मांग की थी। मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस नागरत्ना ने कहा कि किसी भी अपराधी को सजा इसलिए दी जाती है ताकि भविष्य में समाज में कोई भी व्यक्ति ऐसा अपराध करने का दुस्साहस नहीं करें। कोर्ट ने कहा कि गुजरात सरकार को रिहाई से पहले कोर्ट से इस मामले में राय लेनी चाहिए थी। यह एक ऐसा मामला है जहां कोर्ट के आदेश का उपयोग दोषियों को रिहा किया गया है।
संबंधित खबरें
Meta के खिलाफ FIR दर्ज, बच्चों के यौन शोषण कंटेंट से जुड़ा है मामला
1 hr agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपी चीन की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता
1 hr agoतेलंगाना में बचाव अभियान के दौरान हादसा, नाव पलटने से SDRF के 10 जवान लापता
1 hr agoNC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
9 hrs ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
12 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
12 hrs agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
13 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
14 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
15 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines