पटना: बिहार के कई जिलों में हल्की से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए वज्रपात की भी चेतावनी दी है। आज रविवार को छट्टी के दिन सूबे के समस्तीपुर, वैशाली और पटना में शाम तक मेघ गर्जन और वज्रपात का अलर्ट है। मानसून ट्रफ अभी मुजफ्फरपुर से होकर गुजर रहा है, इस वजह से बारिश का माहौल सूबे में बना हुआ है।
राज्य में पुरवा और दक्षिण पुरवा हवा का प्रभाव है। गौरतलब है कि पटना व इसके आसपास के क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों में अच्छी बारिश हुई है। तीन दिन पहले बिहटा में भारी बारिश हुई थी, जबकि दो दिन पहले विक्रम में भारी बारिश दर्ज की गई थी। शुक्रवार से शनिवार सुबह तक 58 मिमी बारिश हुई।
इसके पहले शनिवार को दिन में तीखी धूप के बाद पटना के आसपास के इलाके में बूंदाबांदी हुई। देर शाम राजधानी के कुछ हिस्सों में 10 से 15 मिनट तक तेज बारिश हुई। पटना जिले में एक जून से 30 जुलाई तक 439.1 मिमी बारिश होनी चाहिये थी, जबकि 292.3 मिमी ही बारिश हुई है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के लिए एक बार फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है।
संबंधित खबरें
समुद्र में उफान, आंधी-तूफान, भारी बारिश; 'अर्नब' के लैंडफॉल से कैसे हालात?
34 mins agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
7 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
7 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
8 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
9 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
10 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
10 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
11 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
11 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines