हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बिहार: नहीं थम रहा निर्माणाधीन पुलों के ढहने का सिलसिला, अब कटिहार में टूटा पुल

विज्ञापन
Bihar Katihar Bridge

पटना: बिहार में निर्माणाधीन पुलों के गिरने का सिलसिला जारी है। इस क्रम में रविवार को कटिहार जिले में एक और पुल ढह गया। कई मजदूर इस हादसे में घायल हो गए। हालांकि राहत इस बात की रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

यह घटना बिहार के कटिहार जिले के बरारी में उस समय हुई जब सीमेंट कंक्रीट (आरसीसी) के इस पुल पर निर्माण कार्य चल रहा था। यह पुल केंद्र की मुख्यमंत्री ग्रामीण संपर्क योजना के तहत डुमर पंचायत के नाटा टोला के पास कोसी नदी पर बन रहा है। इसका उद्देश्य कटिहार समेली और बरारी के दो ब्लॉकों में रहने वाले लोगों को उचित कनेक्टिविटी प्राप्त करने में मदद करना है।

 

जांच के आदेश जारी

विज्ञापन

हादसे में घायल मजदूरों को तत्काल उपचार के लिए पूर्णिया के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रेफर कर दिया गया। घटना के बाद जदयू बरराई विधायक विजय सिंह ने एएनआई से हुई चर्चा में आश्वासन दिया कि घटना की पूरी जांच की जाएगी और जिम्मेदार लोगों को उचित दंड दिया जाएगा। सिंह ने जानकारी दी कि पुल की आधारशिला लगभग 5-6 महीने पहले रखी गई थी।

विपक्ष हमलावर

विज्ञापन

हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए, राजद के पूर्व विधायक, नीरज यादव ने संबंधित विभाग द्वारा काम में लापरवाही का आरोप लगाया। साथ ही यादव ने घटना में दो बाल मजदूरों के फंसे होने का भी दावा किया।

बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने की घटनाएं

विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में बिहार में पुलों के गिरने की तीन घटनाएं सामने आई हैं, जिन्होंने काम की गुणवत्ता और निर्माण के लिए इस्तेमाल की जा रही सामग्री पर सवाल खड़े हो गए हैं। इससे पहले, किशनगंज, सहरसा और भागलपुर जिलों में भी निर्माणाधीन पुल उद्घाटन से ठीक पहले गिर गए थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola