हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

1 दिन में 30 लाख बार गिरती है बिजली, भारत में साल में 2000 मौतें; जानें कितनी खतरनाक है आसमानी बिजली

बिहार में पिछले दो दिनों में आकाशीय बिजली गिरने से भारी तबाही हुई है। नालंदा में सबसे ज्यादा 22 लोगों की मौत हुई। जानिए इस आसमानी आफत से जुड़ी चौंकाने वाली जानकारियां। जानें कितनी खतरनाक होती है आकाशीय बिजली।

विज्ञापन

बिहार में पिछले दो दिनों में आकाशीय बिजली गिरने से तबाही मची है। आसमानी बिजली और गरज की आफत से पिछले 48 घंटे में कई लोगों की जान गई है। कई जिलों में आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले में सबसे अधिक 22 लोगों की मौत आकाशीय बिजली की चपेट में आने के कारण हुई है।

नालंदा के अलावा पटना, भोजपुर, सिवान, गया में चार-चार मौतें हुईं, गोपालगंज, जमुई में तीन-तीन लोगों की जानें गईं, जबकि मुजफ्फरपुर, जहानाबाद, सारण और अरवल में दो-दो लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इसके साथ ही बेगूसराय, दरभंगा, सहरसा, कटिहार, मुंगेर, मधेपुरा, अररिया और भागलपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। बिहार सरकार ने 4 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है।

हर साल होती हैं हजारों मौतें

भारत में आकाशीय बिजली गिरने से मौत के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार, हर साल 2 से 3 हजार लोगों की मौत आकाशीय बिजली की चपेट में आने के कारण हो जाती है। अगर दुनिया भर की बात करें, तो हर साल करीब 24 हजार लोग इस आसमानी आफत से मारे जाते हैं।

विज्ञापन

क्या तहव्वुर राणा मामले में भारत की कूटनीतिक जीत से 26/11 के पीड़ितों को मिलेगा न्याय?

View Results

विज्ञापन

आपको जानकर हैरानी होगी कि आकाशीय बिजली हर सेकंड में 40 बार और एक दिन में लगभग 30 लाख बार गिरती है। हालांकि हर बार यह ज़मीन से नहीं टकराती। छत्तीसगढ़ सरकार की वेबसाइट के अनुसार, आकाशीय बिजली में 10 करोड़ वोल्ट के साथ 10,000 एम्पियर का करंट होता है, जबकि US की वेबसाइट weather.gov के अनुसार, आकाशीय बिजली में करीब 30 करोड़ वोल्ट और 30,000 एम्पियर की ताकत होती है।


आकाशीय बिजली की ताकत का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इससे 100 वॉट का बल्ब तीन महीने तक जल सकता है। घरों में इस्तेमाल होने वाली बिजली आमतौर पर 120 वोल्ट और 15 एम्पियर की होती है। रेलवे की तारों में 25 हजार वोल्ट की होती है। सोचिए, रेलवे की बिजली की चपेट में आते ही इंसान जल उठता है, तो आकाशीय बिजली के संपर्क में आने पर इंसान का क्या हाल होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : बिहार में 48 घंटों में 80 लोगों की मौत; आपदा मंत्री ने की पुष्टि

कितनी होती है बिजली की रफ्तार

अगर बिजली की रफ्तार की बात करें, तो वह चंद्रमा पर महज 55 मिनट में पहुंच सकती है। आंकड़ों के अनुसार, भारत में हर साल करीब 1.5 करोड़ बार आकाशीय बिजली गिरती है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola