Bihar: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव सिंगापुर से भारत लौट आए हैं। लालू की बड़ी बेटी मीसा भारती ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव किया। लालू यादव व्हीलचेयर पर थे। उन्हें सहारा देकर गाड़ी में बिठाया गया।
लालू यादव अभी कुछ दिन दिल्ली में रहेंगे। इसके बाद वे बिहार आएंगे। बिहार कब आएंगे? इसका अभी ऐलान नहीं हुआ है। उन्हें मीसा भारती के दिल्ली वाले आवास में रखा गया है। फिलहाल उनके भारत पहुंचने से कार्यकर्ता उत्साहित हैं। हालांकि मेडिकल एडवायजरी के चलते कोई कार्यकर्ता उनके पास नहीं पहुंच पाया।
और पढ़िए –Bihar Law and Order: नीतीश राज में बेटियों के साथ ऐसी घिनौनी हरकत
दूसरी बेटी रोहिणी ने किया था भावुक ट्वीट
लालू यादव को उनकी दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य किडनी डोनेट की थी। लालू के सिंगापुर से भारत लौटने से पहले रोहिणी ने एक भावुक ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने लिखा था, ‘आप सबसे एक जरूरी बात कहनी है। यह जरूरी बात हम सबों के नेता आदरणीय लालू जी के स्वास्थ्य को लेकर है। 11 फरवरी को पापा सिंगापुर से भारत जा रहे हैं।
मैं एक बेटी के तौर पर अपना फर्ज अदा कर रही हूं। पापा को स्वस्थ्य कर आप सब के बीच भेज रही हूं। अब आप लोग पापा का ख्याल रखियेगा।
76 दिनों बाद लालू की वतन वापसी
लालू प्रसाद यादव को 26 नवंबर को इलाज के लिए सिंगापुर ले जाया गया था। इसके बाद 5 दिसंबर को उनकी बेटी रोहिणी ने किडनी डोनेट की और लालू यादव को ट्रांसप्लांट की गई। इस तरह 76 दिनों बाद लालू की भारत वापसी हुई है।
यह भी पढ़ें: Bihar: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की वतन वापसी होगी चुनौतियों से भरी, सियासी गलियारे में बढ़ी हलचल
संबंधित खबरें
दिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
4 mins agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
13 mins ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
50 mins agoSIR-CEC के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज, कल हो सकती है सुनवाई
2 hrs ago'हमारे मुंह में अपने शब्द न डालें, फॉर्म-6 पर SC ने ECI को दी चेतावनी
2 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
2 hrs agoIIT कानपुर में भी आंदोलन कर चुके हैं CJP नेता आशुतोष रांका
3 hrs agoकेरल विधानसभा में पहली बार CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने का प्रस्ताव पारित
3 hrs agoकैंसर दवाएं होंगी सस्ती, सरकार जारी करेगी लिस्ट, केंद्र ने SC को दी जानकारी
3 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines